ब्रेकिंग
टीबी मरीजों के लिए पोषण किट बनी संजीवनी, उपचार में मिल रही नई मजबूती राज्य पिछड़ा वर्ग कल्याण के लिए प्रदेश में होगा अलग से संचालनालय का गठन नगरीय निकायों के लिए 15वें वित्त आयोग के अंतर्गत 195 करोड़ जारी बस्तर के युवाओं के लिए सेना में भर्ती का सुनहरा अवसर आंगनबाड़ी केन्द्रों में ‘न्योता भोज’ कार्यक्रम : पोषण, शिक्षा और जनभागीदारी का राज्यव्यापी अभियान मुख्यमंत्री से मध्यप्रदेश के उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ला ने की सौजन्य मुलाकात स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता का संदेश: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने विधानसभा परिसर में तीन दिवसीय स्... हवाई कनेक्टिविटी मजबूत: रीवा-रायपुर डायरेक्ट फ्लाइट की शुरुआत आज से स्व-सहायता समूह से बदली जिंदगी, डेयरी और खेती से ‘लखपति दीदी’ बनीं माधुरी जंघेल जल दिवस पर जागरूकता अभियान को लेकर निगम में मंथन, जलकार्य समिति की अहम बैठक संपन्न
बिलासपुर

पीड़िता ने कोर्ट के समक्ष उपस्थित होकर आरोपित को जमानत न देने की मांग

बिलासपुर| दुष्कर्म के आरोपी ने जमानत पर छूटने के बाद पीड़िता के घर पहुंचकर मारपीट व धमकी दी थी। इस पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपित को गिरफ्तार कर लिया। न्यायालय में जब आरोपित को पेश किया गया और उसके पक्ष से जमानत के लिए अर्जी दी गई तो पीड़िता कोर्ट के समक्ष उपस्थित होकर आरोपित को जमानत न देने की मांग की। पीड़िता ने कहा साहब इसे जमानत मत दीजिए इससे मुझे जान का खतरा है। कोर्ट ने जमानत न देकर आरोपित को जेल भेज दिया है।

बता दें, मामला सिविल लाइन थाना क्षेत्र का है। इस क्षेत्र में रहने वाली महिला ने मारपीट और अपने ढाई साल के बेटे के प्राइवेट पार्ट पर लात से मारने की शिकायत की है। महिला ने पुलिस को बताया कि उन्होंने मंगला नवीन चौक में रहने वाले किशन पटेल उम्र 26 वर्ष के खिलाफ दुष्कर्म की शिकायत की है।

इस पर पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। न्यायालय ने आरोपित को जेल भेज दिया। जमानत पर छूटने के बाद आरोपित किशन पटेल सात सितंबर की रात महिला के घर में जबरन घुसकर केस वापस लेने दबाव बनाने लगा। मना करने पर उसने महिला से मारपीट की।

साथ ही उसने महिला के ढाई साल के बेटे को जमीन पर लेटाकर उसके प्राइवेट पार्ट पर लात मार दिया। महिला किसी तरह अपने बेटे को बचाकर सहेली के घर चली गई। बेटे का इलाज कराने के बाद महिला ने घटना की शिकायत सिविल लाइन थाने में की। इस पर पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया।

इधर पीड़ित भी न्यायालय पहुंची। महिला ने मजिस्ट्रेट के सामने उपस्थित होकर आरोपित के जमानत का विरोध किया। उसने न्यायालय में बताया कि आरोपित से उसे और उसके बच्चे को जान का खतरा है। सुनवाई के बाद न्यायालय ने आरोपित को जेल भेजने का आदेश दिया है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button