ब्रेकिंग
छत्तीसगढ़ में फिर सक्रिय होगा मानसून, 11 सितंबर से बारिश का अलर्ट; बिलासपुर में सामान्य से अधिक बारि... फ्लाइट बंद होने के बीच राहत की खबर, बिलासपुर से Fly91 भर सकती है उड़ान भिलाई में भीषण सड़क हादसा, पेड़ से टकराई तेज रफ्तार स्कॉर्पियो; दो युवकों की मौत लखनऊ में पत्रकार सुरक्षा सेवा समिति का पहला स्थापना दिवस, 17 राज्यों के पत्रकारों ने दिखाया एकजुटता ... CG News:- लूट के माल के बंटवारे पर गैंग में घमासान! मारपीट ने खोला पूरा राज, रीवा से आई पिस्टल से लू... छत्तीसगढ़ में फिर बिगड़ा मौसम, रायपुर-बिलासपुर समेत कई इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी शिक्षकों के उत्कृष्ट कार्य का सम्मान, छत्तीसगढ़ के 64 शिक्षकों को राज्यपाल करेंगे सम्मानित दर्दनाक सड़क हादसा, पेड़ से टकराई बाइक; दो नाबालिगों की मौके पर मौत कर्ज वसूली के नाम पर बर्बरता, महिला और बेटे को बंधक बनाकर पीटा; निर्वस्त्र कर वीडियो बनाने का आरोप नर्मदा में 15 लोगों की जान पर बनी! पेट्रोलिंग बोट का इंजन बंद, तेज बहाव में डूबी नाव
दुर्ग

मासूम बच्चे के साथ चाकू और लोहे के पाइप से मारपीट कर प्राण घातक हमला करने वाले आरोपी को कोर्ट ने दी सजा

दुर्ग // मोहन नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत, पड़ोस में रहने वाले मासूम बच्चे के साथ चाकू और लोहे के पाइप से मारपीट कर प्राण घातक हमला करने वाले आरोपी को कोर्ट ने सजा दी है। षष्ठम अपर सत्र न्यायाधीश श्यामवती मराबवी की कोर्ट ने आरोपी कुलदीप ढीमर को धारा 307 के तहत 10 वर्ष श्रम कारावास,1000 रुपए अर्थ दंड तथा धारा 342 के तहत 1 वर्ष श्रम कारावास की सजा सुनाई है। अभियोजन पक्ष की ओर से अपर लोक अभियोजक संतोष कुमार देवांगन ने पैरवी की थी।
11 अप्रैल 2019 की दोपहर को 10 वर्षीय सौरभ वर्मा अपने साथी 8 वर्षीय निलेश वर्मा के साथ मंदिर से वापस घर लौट रहा था। इसी दौरान पड़ोस में रहने वाला कातुलबोर्ड निवासी आरोपी कुलदीप ढीमर सौरभ को अपने साथ घर लेकर  आया। इसके बाद जान से मारने की नीयत से उसके साथ लोहे के पाइप एवं चाकू से मारपीट करने लगा। शोर शराबा सुनकर आसपास के लोग जब घर में पहुंच कर देखे तो आरोपी कुलदीप ढीमर सौरभ वर्मा के सिर पर चाकू से वार कर रहा था। लोगों को आता देख आरोपी वहां से भागने का लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी और परिवार वालों ने तुरंत गंभीर स्थिति वाले बच्चे को इलाज के लिए चंदूलाल चंद्राकार मेमोरियल हॉस्पिटल भिलाई ले जाकर भर्ती किए थे!

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button