ब्रेकिंग
अफीम की अवैध खेती पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का कड़ा रुख प्रशिक्षु न्यायाधीश लोकतंत्र के तीसरे स्तंभ के रूप में निभाएंगे महत्वपूर्ण भूमिका : मुख्यमंत्री श्री... बिजली उपभोक्ताओं की पीड़ा को दूर करेगी समाधान योजना : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय पटरीपार सिकोला भाटा सब्जी मार्केट में निगम की बड़ी कार्रवाई, नाली के ऊपर बने 35 से अधिक अवैध निर्माण... छत्तीसगढ़ में घरेलू एलपीजी गैस एवं डीजल-पेट्रोल का पर्याप्त स्टॉक, आपूर्ति व्यवस्था पर सतत निगरानी क... कबीरधाम में सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए शुरू होगी बड़ी मुहिम नगरपालिकाओं एवं त्रिस्तरीय पंचायतों के आम / उप निर्वाचन 2026 हेतु निर्वाचक नामावली कार्यक्रम जारी मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में छत्तीसगढ़ राजधानी क्षेत्र विकास प्राधिकरण (SCR) की पहली बैठक आयोजित प्रतिबंधित प्लास्टिक के खिलाफ निगम की सख्त कार्रवाई, कई दुकानों से डिस्पोजल गिलास व झिल्ली पन्नी जब्... राज्यपाल ने संत शदाराम साहिब भाषा भवन का किया शिलान्यास
राजनांदगांव

शिक्षकों की कमी पर हाईकोर्ट की तल्ख टिप्पणी, सरकार से मांगा जवाब

बिलासपुर। राजनांदगांव के जिला शिक्षा अधिकारी (डीईओ) द्वारा छात्राओं के साथ दुर्व्यवहार के मामले में छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट में सुनवाई हुई। इस दौरान कोर्ट ने राज्य सरकार को प्रदेश के स्कूलों में शिक्षकों की कमी को दूर करने के लिए भर्ती प्रक्रिया के बारे में जानकारी देने का निर्देश दिया। अगली सुनवाई अक्टूबर में निर्धारित की गई है।

सुनवाई के दौरान, हाईकोर्ट ने डीईओ द्वारा छात्राओं को दुर्व्यवहार करने और जेल भेजने की धमकी देने की घटनाओं पर स्वतः संज्ञान लिया। शासन ने बताया कि प्रदेश में लगभग 267 स्कूल हैं, जहां शिक्षकों की कमी है। इनमें से 60 स्कूलों में स्थानीय स्तर पर शिक्षक नियुक्त किए गए हैं और 55 स्कूलों में अन्य स्कूलों से शिक्षकों का समायोजन किया गया है। बाकी स्कूलों में भी नियुक्ति प्रक्रिया जारी है।

राजनांदगांव जिले की छात्राएं, जो बिना शिक्षक होने पर 12वीं की परीक्षा को लेकर चिंतित थीं, ने डीईओ से मुलाकात की थी। इस दौरान जब छात्राओं ने अपनी समस्याएं रखीं, तो डीईओ ने आपत्तिजनक टिप्पणियां कीं। इस घटना को मीडिया ने प्रमुखता से उठाया, जिसके बाद चीफ जस्टिस रमेश सिन्हा ने जनहित याचिका के रूप में सुनवाई शुरू की। इस मामले में स्कूल शिक्षा सचिव, संचालक स्कूल शिक्षा, कलेक्टर राजनांदगांव और डीईओ से जवाब मांगा गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button