ब्रेकिंग
कुशाभाऊ ठाकरे विश्वविद्यालय में AI-मीडिया शोध केंद्र की शुरुआत, राज्यपाल डेका ने दिया पत्रकारिता का ... छत्तीसगढ़ में फिर सक्रिय होगा मानसून, 11 सितंबर से बारिश का अलर्ट; बिलासपुर में सामान्य से अधिक बारि... फ्लाइट बंद होने के बीच राहत की खबर, बिलासपुर से Fly91 भर सकती है उड़ान भिलाई में भीषण सड़क हादसा, पेड़ से टकराई तेज रफ्तार स्कॉर्पियो; दो युवकों की मौत लखनऊ में पत्रकार सुरक्षा सेवा समिति का पहला स्थापना दिवस, 17 राज्यों के पत्रकारों ने दिखाया एकजुटता ... CG News:- लूट के माल के बंटवारे पर गैंग में घमासान! मारपीट ने खोला पूरा राज, रीवा से आई पिस्टल से लू... छत्तीसगढ़ में फिर बिगड़ा मौसम, रायपुर-बिलासपुर समेत कई इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी शिक्षकों के उत्कृष्ट कार्य का सम्मान, छत्तीसगढ़ के 64 शिक्षकों को राज्यपाल करेंगे सम्मानित दर्दनाक सड़क हादसा, पेड़ से टकराई बाइक; दो नाबालिगों की मौके पर मौत कर्ज वसूली के नाम पर बर्बरता, महिला और बेटे को बंधक बनाकर पीटा; निर्वस्त्र कर वीडियो बनाने का आरोप
रायपुर

डॉ. रमन सिंह की अंतरराष्ट्रीय यात्रा: संसदीय सम्मेलन में होंगे शामिल

रायपुर|  छत्तीसगढ़ विधानसभा के डॉ. रमन सिंह बतौर विधानसभा अध्यक्ष पहली बार 14 दिवसीय विदेश दौरे पर जाने वाले हैं. राष्ट्रकूल देशों का संसदीय सम्मेलन 3-8 नवंबर तक सिडनी आस्ट्रेलिया में आयोजित किया गया है. इसमें विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह, सचिव दिनेश शर्मा और स्पीकर की ओर से एक प्रतिनिधि शामिल होंगे. सम्मेलन से पहले और बाद में पीठासीन अधिकारी किन्ही तीन देशों की यात्रा कर सकतें हैं. इसमें रमन सिंह ने न्यूजीलैंड, बाली का चयन किया है.

बता दें कि इस सम्मेलन पर ब्रीफिंग के लिए कल लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने दिल्ली में सभी राज्यों के विधानसभा अध्यक्ष, सचिवों के लिए बैठक आयोजित की थी. इसमें 67वें सिडनी सम्मेलन में चर्चा के विषय और प्री, पोस्ट कॉफ्रेंस टूर प्रोग्राम की भी जानकारी दी गई. बतौर स्पीकर डॉ. सिंह की यह पहली विदेश यात्रा होगी. वे 2 नवंबर को रवाना होंगे और 14 नवंबर को लौटेंगे.

6 दिन के संसदीय सम्मेलन में वर्तमान वैश्विक परिदृश्य पर 8 अलग-अलग सत्र होंगे. इनमें से एक सत्र में डॉ. रमन सिंह का भी संबोधन होगा. सम्मेलन से पहले और बाद में पीठासीन अधिकारी किन्ही तीन देशों की यात्रा कर सकतें हैं. इसमें डॉ. सिंह ने न्यूजीलैंड, बाली का चयन किया है.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button