ब्रेकिंग
अब कोर्ट की सुनवाई के वीडियो नहीं कर सकेंगे शेयर, CJI सूर्यकांत ने जारी किए सख्त निर्देश भारत-रोमानिया रिश्तों को नई उड़ान, राष्ट्रपति मुर्मु की मौजूदगी में तीन समझौते, 2028 बनेगा इनोवेशन व... छत्तीसगढ़ में UCC लागू करने की तैयारी, शीतकालीन सत्र में पेश होगा विधेयक: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय पीएम आवास योजना: 21 हितग्राहियों का साकार हुआ अपने घर का सपना, पत्रकार लोकतंत्र के चौथे स्तंभ की भूमिका को और अधिक सशक्त बनाएं: उप मुख्यमंत्री अरुण साव महापौर अलका बाघमार ने नाली निर्माण कार्यों का किया निरीक्षण, गुणवत्ता एवं जल निकासी से समझौता नहीं ह... राहुल गांधी के विरोध में भाजपा का कांग्रेस कार्यालय घेराव, कैबिनेट मंत्री राजेश अग्रवाल बोले— लोकतंत... पुलिस कमिश्नर डॉ संजीव शुक्ला ने अस्पताल पहुंचकर घायल पुलिस जवानों का जाना हाल Raipur Central Jail Bail: जेल से बाहर आते ही अमित बघेल ने भरी हुंकार, 2028 चुनाव पर किया बड़ा ऐलान स्वास्थ्य कर्मचारी संघ का जिला अस्पताल से कलेक्ट्रेट तक मार्च, मांगों को लेकर सरकार के नाम सौंपा ज्ञ...
दुर्ग

घर बैठे पैसा कमाने की लालच में युवती ने किया अपने पिता के साथ धोखा

दुर्ग | युवती ने घर बैठे पैसा कमाने के लालच में अपना बैक खाता तो खाली कराव दिया ही, साथ में अपने पिता के खाते में जमा राशि को भी डुबो दिया. चार दिनों युवती साइबर ठगों को 3.28 लाख रुपए दे बैठी। शिकायत पर मोहन नगर थाना पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है। 18 सितंबर को जयंती नगर वार्ड 16 दुर्ग निवासी पूजा अन्नम के मोबाइल पर अनजान मैसेज आया, जिसमें लिखा था कि आप घर बैठे पैसे कमा सकते हैं। पैसा कमाने के लिए टास्क पूरा करना होगा। इस पर उसने रिप्लाई किया तो उसे एक डेमो टास्क दिया गया, जिसको पूरा करने पर उसे टेलीग्राम का लिंक भेजा गया।

उस लिंक पर क्लिक करने पर कहा कि आपने डेमो टास्क अच्छी तरह से पूरा किया है। इस आरोपियों ने उसके खाते में 210 रुपए ट्रांसफर कर दिए। अगले उसे एक ग्रुप का लिंक भेजा गया। उसमें भी एक के बाद एक टॉस्क दिए गए. युवती लगातार उन्हें पूरा करती गई. इस बीच पैसा भी उसे रिटर्न मिलता रहा. टॉस्क पूरा करते ही पैसा मिल रहा, इसलिए युवती भी खुश थी. लेकिन इसके बाद पैसा आना बंद हो गया. जब उसने संपर्क किया तो उसे कहा गया पैसा उसे इकट्ठा मिल जाएगा. उनकी बातों पर विश्वास करके युवती उनके बताए टॉस्क के मुताबिक रकम ट्रांसफर करती रही. इस बीच उसके बैंक खाते का पैसा खत्म हो गया तो अपने पिता के खाते से पैसा डालती रही. रकम करीब 3 लाख रुपए से भी ऊपर निकल गई लेकिन कोई पैसा नहीं मिला तो उसे ठगी का अहसास हुआ। लेकिन तब तक देर हो चुकी थी.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Slot Site
Back to top button