ब्रेकिंग
पुलिस कमिश्नर डॉ संजीव शुक्ला ने अस्पताल पहुंचकर घायल पुलिस जवानों का जाना हाल Raipur Central Jail Bail: जेल से बाहर आते ही अमित बघेल ने भरी हुंकार, 2028 चुनाव पर किया बड़ा ऐलान स्वास्थ्य कर्मचारी संघ का जिला अस्पताल से कलेक्ट्रेट तक मार्च, मांगों को लेकर सरकार के नाम सौंपा ज्ञ... साड़ी की जिद बनी मौत की वजह! पत्नी ने पति को उतारा मौत के घाट CM साय से लघु उद्योग भारती की मुलाकात, इंडिया इंडस्ट्रियल फेयर की तैयारियों पर हुई अहम चर्चा Sai Cabinet Meeting Today: आज साय सरकार ले सकती है बड़े फैसले, किसानों के लिए हो सकता है बड़ा ऐलान लोक कर्म विभाग की समीक्षा बैठक में विकास कार्यों की प्रगति पर सख्त नजर, समय-सीमा में कार्य पूर्ण करन... भव्य सावन मेले की तैयारियों ने पकड़ी रफ्तार, सांस्कृतिक समिति की बैठक में बनी कार्ययोजना, छत्तीसगढ़ में मेहरबान हुआ मानसून, रायपुर समेत कई जिलों में बारिश; मौसम विभाग का ऑरेंज-येलो अलर्ट दुर्ग में अंधे कत्ल का खुलासा: महिला की हत्या के मामले में 2 आरोपी गिरफ्तार, दुष्कर्म की कोशिश नाकाम...
भिलाई

पुलिस विभाग से सेवानिवृत्त हो रहे अधिकारी/कर्मचारियों का सम्मान/विदाई समारोह

भिलाई| भिलाई नगर में पुलिस विभाग से सेवानिवृत्त हुए 1-निरीक्षक मोतीलाल शुक्ला, 2-उप निरीक्षक उनियार चांदने, 3-सहायक उप निरीक्षक रोहित मालेकर, 4-प्रधान आरक्षक क्रमांक भुनेश्वर कश्यप, 5-प्रधान आरक्षक (चालक) ताराचंद का सम्मान/विदाई समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के प्रारंभ में श्री जितेन्द्र कुमार शुक्ला, भापुसे., पुलिस अधीक्षक, दुर्ग के द्वारा सेवानिवृत्त हो रहे सभी अधिकारी/कर्मचारियों एवं उनके परिवार के सदस्यों का पुष्पगुच्छ दिया जाकर सम्मानित किया गया। इसके पश्चात् सेवानिवृत्त हो रहे सभी अधिकारी/कर्मचारियों ने लगभग 35 से 40 वर्ष के सेवा के अपने अनुभव का साझा किये। सेवानिवृत्त होने वाले अधिकारी/कर्मचारियों को श्री जितेन्द्र कुमार शुक्ला, भापुसे. द्वारा उद्बोधन में कहा गया कि आप सभी सेवानिवृत्त हो रहे है|

 

आपकेे पुलिस विभाग में पूर्ण क्षमता से इतने वर्षो तक किए गए कार्य के लिए मैं आपकी प्रशंसा करता हूॅॅं और पुलिस विभाग की ओर से हार्दिक अभिनंदन करता हूॅॅं। उन्होंने कहा कि सेवानिवृत्त हो रहे सभी अधिकारी/कर्मचारियों ने जो अनुभव साझा किए है, और उन्होंने जो बात कही है वह पुलिस विभाग के लिए प्रेरणास्वरूप है। हम सभी एक परिवार के रूप में है और जब कभी भी पुलिस विभाग से सेवानिवृत्त हो रहे अधिकारी/कर्मचारियों को हमारी आवश्यकता होगी हम सदैव मदद् के लिए तत्पर रहेगें। जितेन्द्र कुमार शुक्ला, भापुसे. द्वारा सेवानिवृत्त हो रहे सभी अधिकारी/ कर्मचारियों एवं उनके परिवार के सदस्यों का शाल एवं श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया गया और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की गई।

उक्त कार्यक्रम के दौरान श्रीसुखनंदन राठौर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) जिला-दुर्ग, वेदव्रत सिरमौर अति.पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) जिला दुर्ग, अभिषेक झा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक दुर्ग, सुश्री ऋचा मिश्रा अति.पुलिस अधीक्षक (यातायात) जिला दुर्ग, चिराग जैन, भापुसे. नगर पुलिस अधीक्षक दुर्ग,  सत्यप्रकाश तिवारी नगर पुलिस अधीक्षक भिलाई नगर, हरीश पाटिल नगर पुलिस अधीक्षक छावनी, आशीष बंछोर पुलिस अनुविभागीय अधिकारी पाटन, संजय पुंढीर उप पुलिस अधीक्षक बाल.अपराध शाखा दुर्ग, नीलकंठ वर्मा रक्षित निरीक्षक दुर्ग एवं समस्त थाना/चौकी प्रभारी, जिला दुर्ग तथा जिला विशेष शाखा, नियंत्रण कक्ष, आईयूसीएडब्ल्यू तथा रक्षित केन्द्र, दुर्ग के समस्त अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Slot Site
Back to top button