ब्रेकिंग
अफीम की अवैध खेती पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का कड़ा रुख प्रशिक्षु न्यायाधीश लोकतंत्र के तीसरे स्तंभ के रूप में निभाएंगे महत्वपूर्ण भूमिका : मुख्यमंत्री श्री... बिजली उपभोक्ताओं की पीड़ा को दूर करेगी समाधान योजना : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय पटरीपार सिकोला भाटा सब्जी मार्केट में निगम की बड़ी कार्रवाई, नाली के ऊपर बने 35 से अधिक अवैध निर्माण... छत्तीसगढ़ में घरेलू एलपीजी गैस एवं डीजल-पेट्रोल का पर्याप्त स्टॉक, आपूर्ति व्यवस्था पर सतत निगरानी क... कबीरधाम में सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए शुरू होगी बड़ी मुहिम नगरपालिकाओं एवं त्रिस्तरीय पंचायतों के आम / उप निर्वाचन 2026 हेतु निर्वाचक नामावली कार्यक्रम जारी मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में छत्तीसगढ़ राजधानी क्षेत्र विकास प्राधिकरण (SCR) की पहली बैठक आयोजित प्रतिबंधित प्लास्टिक के खिलाफ निगम की सख्त कार्रवाई, कई दुकानों से डिस्पोजल गिलास व झिल्ली पन्नी जब्... राज्यपाल ने संत शदाराम साहिब भाषा भवन का किया शिलान्यास
दुर्ग

गुड गवर्नेस इनिशियेटीव: ब्लॉक दुर्ग में प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन

दुर्ग| भारत सरकार, ग्रामीण विकास मंत्रालय, ग्रामीण विकास विभाग, महात्मा गांधी नरेगा डिविजन, नई दिल्ली सेे प्राप्त दिशा-निर्देश के अनुसार मुख्य कार्यपालन जिला पंचायत दुर्ग के मार्गदर्शन में गुड गवर्नेस इनिशियेटीव अंतर्गत ब्लॉक दुर्ग में प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया।

जनपद पंचायत दुर्ग कार्यक्रम अधिकारी गौरव मिश्रा मनरेगा ने प्रशिक्षण के दौरान जानकारी दी कि महात्मा गांधी नरेगा के अंतर्गत ग्राम पंचायत स्तर पर गुड गवर्नेस इनिशियेटीव के रुप में ‘‘जॉब कार्ड, 7-रजिस्टर, वर्क फाईल के संधारण तथा कार्यस्थलों पर नागरिक सूचना पटल के निर्माण के लिए सांकेतिक अथवा सुझावात्मक फ्रेमवर्क एवं बुकलेट जारी कर प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

जिसमें महात्मा गांधी नरेगा के मार्गदर्शिक के अनुसार कार्य ग्राम पंचायतों में जॉब कार्ड जारी करने व मनरेगा के तहत संधारित होने वाली 7 रजिस्टर, वर्क फाईल के संधारण की जानकारी दी गई। इसके अलावा मनरेगा में परदर्शिता स्थपित करने के लिए ग्राम पंचायत से संधारित किये जाने वाली पंजी की जानकारी भी दी गई।

मनरेगा के तहत ग्राम पंचायत में दो प्रकार के जॉब कार्ड जारी किये। सामान्य श्रेणी का व दुसरा विशेष श्रेणी। वहीं पंजी जॉब कार्ड राजिस्टर, ग्राम सभा रजिस्टर, कार्य रजिस्टर, शिकायत एवं सामाग्री राजिस्टर की जानकारी एवं कार्य स्थल में सूचना पटल की जानकारी दी गई। प्रशिक्षण कार्यक्रम में तकनीकी ग्राम पंचायत सहायक, रोजगार सहायक एवं ग्राम पंचायत सचिव उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button