ब्रेकिंग
मुख्य मार्गो के डिवाइडर एवं छतों पर लगे कटआउट होर्डिंग्स की अनुमति होगी निरस्त,विज्ञापन कटआउट लगाने ... साइबर ठगी की रकम खपाने वाले 06 म्यूल बैंक खाताधारक गिरफ्तार, कमीशन के लालच में खाते-पासबुक-एटीएम उपल... गोवर्धन पूजा पर सार्वजनिक अवकाश की मांग, सर्व समाज संगठन ने शासन को भेजा ज्ञापन:-प्रांताध्यक्ष भानु ... मुख्य मार्गो के डिवाइडर एवं छतों पर लगे कटआउट होर्डिंग्स की अनुमति होगी निरस्त,विज्ञापन कटआउट लगाने ... 100 निकायों में स्वास्थ्य सुविधाओं का विस्तार, 67 करोड़ मंजूर; 1.38 करोड़ OPD का रिकॉर्ड सफर होगा तेज और आसान! रायपुर से रांची-धनबाद तक नया एक्सप्रेसवे देगा बड़ी राहत स्वच्छ हवा की रैंकिंग में रायपुर चमका, दुर्ग-भिलाई और कोरबा ने भी बनाई मजबूत जगह गैस सिलेंडर बुकिंग पर बड़ा बदलाव, गांव और शहर में अब एक ही नियम लागू मुख्यमंत्री साय का आज का पूरा कार्यक्रम, नगरीय प्रशासन की समीक्षा बैठक में होंगे शामिल छत्तीसगढ़ में बदला मौसम का मिजाज, बारिश थमने से बढ़ी गर्मी; अगले 48 घंटे फिर बारिश के आसार
भिलाई

भिलाई में हाईवा की चपेट में आकर युवती की दर्दनाक मौत

भिलाई | भिलाई में स्मृति नगर थाना क्षेत्र के जुनवानी में श्री शंकराचार्य कॉलेज के पास गिट्टी से भरे ट्रक ने स्कूटी सवार युवती को टक्कर मार दी। टायर के नीचे आने से युवती की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने ट्रक जब्त कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

सीएसपी सत्य प्रकाश तिवारी ने बताया कि, घटना रविवार दोपहर की है। एक हाईवा मुरुम लोड कर जुनवानी के रास्ते स्मृति नगर चौकी की तरफ आ रहा था। इसी दौरान दीनदयाल उपाध्याय कॉलोनी निवासी दिलप्रीत कौर (25) स्कूटी से जा रही थी।

युवती के ऊपर से गुजरा पहिया

जैसे ही वो शंकराचार्य मेडिकल कॉलेज के पास पहुंची, अचानक ट्रक की चपेट में आ गई। हाईवा का पिछला पहिया उसके ऊपर से गुजर गया। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। दुर्घटना के बाद मौके पर भीड़ लग गई। लोगों ने डायल-112 को फोन कर मामले की जानकारी दी।

सूचना पाकर स्मृति नगर पुलिस मौके पहुंची। पुलिस ने हाईवा और स्कूटी को जब्त कर लिया है। इसके बाद शव को पीएम के लिए लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल सुपेला भेज दिया। जहां पीएम के बाद शव परिजनों के हवाले किया जाएगा।

श्री शंकराचार्य कॉलेज के नजदीक हुई इस घटना के बाद सड़क पर जाम की स्थिति बन गई। स्मृति नगर पुलिस जाम को हटाया। दुर्घटना करने वाले हाईवा चालक को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया गया है।

सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस

स्मृति नगर पुलिस का कहना है कि उन्होंने मामला दर्ज कर लिया है। मामले की जांच शुरू कर दी गई है। मौके के सीसीटीवी फुटेज निकालकर उसे देखा जा रहा है कि इसमें हाइवा चालक की क्या गलती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button