ब्रेकिंग
घर के बाहर खड़े वाहनों से बैटरी चोरी करने वाला शातिर आरोपी गिरफ्तार, 15 बैटरियां बरामद भिलाई में बुजुर्ग महिला से चैन स्नेचिंग का खुलासा, मां-बेटे ने मिलकर की थी वारदात; सोने की चैन समेत ... पंजाब से हेरोइन लाकर भिलाई-दुर्ग में सप्लाई करने वाला गिरोह पकड़ा गया, 18 ग्राम चिट्टा समेत 6 आरोपी ... कुलगाम आतंकी हमले में छत्तीसगढ़ के दो श्रमिकों की गई जान, आतंकियों की तलाश में घेराबंदी तेज रेल यात्रियों के लिए बड़ी खबर! अब ऑनलाइन बुक होगा ट्रेन का सामान, जानें लगेज लिमिट और नए नियम दुर्ग की पेयजल व्यवस्था को मिलेगी नई मजबूती : महापौर अलका बाघमार ने ली जल विभाग की समीक्षा बैठक, सीएम विष्णु देव साय ने केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया से की मुलाकात, छत्तीसगढ़ में डिजिटल कने... छत्तीसगढ़ के विकास को नई रफ्तार देने की पहल, पीएम मोदी से सीएम साय ने की मुलाकात और रखी राज्य की बड़... 18 वर्ष पूर्ण कर चुकी छात्राओं को महापौर अलका बाघमार ने वितरित किए हेलमेट, सड़क सुरक्षा का दिया संदे... गिरवी रखे गरीबों के सोने के जेवर हड़पने वाला ज्वेलर्स संचालक गिरफ्तार, खुर्सीपार पुलिस ने दर्ज किया ...
छत्तीसगढ़

पोते का घिनौना अपराध: दादी की हत्या कर शिवलिंग को नहलाया

दुर्ग | छत्तीसगढ़ में अंधविश्वास का एक और मामला सामने आया है। यहां एक पोते ने अपनी दादी की हत्या कर उनके खून से शिवलिंग को नहला दिया। इसके बाद खुद को भी भगवान को अर्पित करने की कोशिश की। इस कोशिश में वह बेहोश हो गया और पुलिस ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया है। इससे पहले एक परिवार के सभी लोग सात दिन तक बिना कुछ खाए पिए जय गुरुदेव का जाप कर रहे थे। इस घटना में दो लोगों की मौत हो गई थी। दो बेहोश हो गए थे और दो की मानसिक हालत खराब हो गई थी।

मामला दुर्ग के नंदिनी थाना क्षेत्र का है। यहां शनिवार रात पोते ने धारदार हथियार से अपनी दादी की निर्मम हत्या कर दी। इसके बाद दादी के खून से शिवलिंग का अभिषेक कर इसके चारों ओर खून से लिपाई भी की। आरोपी ने उस लेप पर शिव शब्द भी लिखा। इसके बाद उसने खुद अपनी जान लेने की भी कोशिश की। मामले की सूचना पर पहुंची पुलिस को आरोपी अपने घर के पास अचेत अवस्था में मिला। पुलिस ने आरोपी को अस्पताल में भर्ती कराया है और हत्या के कारणों की जांच में जुट गई है।

सक्ती में अंधविश्वास का मामला

छत्तीसगढ़ के सक्ती में अंधविश्वास के चलते परिवार के सभी लोग 6-7 दिन से बिना कुछ खाए-पिए जाप कर रहे थे। सभी लोगों को उज्जैन के बाबा जय गुरुदेव पर अंधी श्रद्धा थी। कई दिन तक जाप करने के बाद एक-एक कर सभी की तबीयत बिगड़ने लगी। जब गांव के लोगों को पूरा परिवार कई दिन तक नहीं दिखा और एक दिन जोर-जोर से जयकारे की आवाज आने लगी तो पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने दरवाजा खुलवाया तो परिवार के दो सगे भाइयों की मौत हो चुकी थी। दो लोग बेहोश पड़े थे और दो लोगों की मानसिक हालत बिगड़ गई थी। एक महिला पागलों की तरह प्रवचन दे रही थी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Slot Site
Back to top button