ब्रेकिंग
छत्तीसगढ़ में फिर सक्रिय होगा मानसून, 11 सितंबर से बारिश का अलर्ट; बिलासपुर में सामान्य से अधिक बारि... फ्लाइट बंद होने के बीच राहत की खबर, बिलासपुर से Fly91 भर सकती है उड़ान भिलाई में भीषण सड़क हादसा, पेड़ से टकराई तेज रफ्तार स्कॉर्पियो; दो युवकों की मौत लखनऊ में पत्रकार सुरक्षा सेवा समिति का पहला स्थापना दिवस, 17 राज्यों के पत्रकारों ने दिखाया एकजुटता ... CG News:- लूट के माल के बंटवारे पर गैंग में घमासान! मारपीट ने खोला पूरा राज, रीवा से आई पिस्टल से लू... छत्तीसगढ़ में फिर बिगड़ा मौसम, रायपुर-बिलासपुर समेत कई इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी शिक्षकों के उत्कृष्ट कार्य का सम्मान, छत्तीसगढ़ के 64 शिक्षकों को राज्यपाल करेंगे सम्मानित दर्दनाक सड़क हादसा, पेड़ से टकराई बाइक; दो नाबालिगों की मौके पर मौत कर्ज वसूली के नाम पर बर्बरता, महिला और बेटे को बंधक बनाकर पीटा; निर्वस्त्र कर वीडियो बनाने का आरोप नर्मदा में 15 लोगों की जान पर बनी! पेट्रोलिंग बोट का इंजन बंद, तेज बहाव में डूबी नाव
देश

एकता कपूर और मां की मुश्किलें: पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज

मुंबई।  टेलीविजन की ‘क्वीन’ कही जाने वाली एकता कपूर और उनकी मां शोभा कपूर मुश्किल में फंस गई हैं। दोनों के खिलाफ पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। यह मामला उनकी वेब सीरीज ‘गंदी बात’ के छठे सीजन से जुड़ा हुआ है। एकता कपूर और उनकी मां शोभा कपूर, दोनों मिलकर ओटीटी प्लेटफॉर्म आल्ट बालाजी चलाती हैं। इस प्लेटफॉर्म पर कई बोल्ड वेब सीरीज स्ट्रीम होती हैं, जिनमें से एक है ‘गंदी बात’। इस सीरीज के छठे सीजन को लेकर कुछ आपत्तिजनक दृश्यों के कारण मामला दर्ज हुआ है।

मामला दर्ज करने वालों का आरोप है कि सीरीज में कुछ ऐसे दृश्य हैं जो नाबालिगों के साथ यौन शोषण को बढ़ावा देते हैं। इसी वजह से उनके खिलाफ पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। एकता कपूर ने अभी तक इस मामले पर कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है। हालांकि, उनके करीबी सूत्रों का कहना है कि वे इस मामले को गंभीरता से ले रही हैं और कानूनी सलाह ले रही हैं।

एकता कपूर ने टीवी से शुरू किया था करियर
पिता जीतेंद्र या भाई तुषार कपूर की तरह भले ही एकता कपूर ने अभिनय में हाथ न आजमाया हो, लेकिन टीवी की दुनिया में उन्होंने बतौर प्रोड्यूसर खूब नाम कमाया। वह टीवी की क्वीन कही जाती हैं। मात्र 17 साल की उम्र में उन्होंने साल 1995 में शो हम पांच से बतौर प्रोड्यूसर अपना करियर शुरू किया था।

उन्होंने क्योंकि सास भी कभी बहू थी, कहानी घर घर की, कसौटी जिंदगी की, पवित्र रिश्ता, कुमकुम भाग्य, नागिन, बड़े अच्छे लगते हैं, जोधा अकबर जैसे कई हिट टीवी शोज बनाए। टीआरपी क्वीन एकता कपूर ने शोज के अलावा फिल्मों और वेब सीरीज भी बनाए हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button