ब्रेकिंग
कुशाभाऊ ठाकरे विश्वविद्यालय में AI-मीडिया शोध केंद्र की शुरुआत, राज्यपाल डेका ने दिया पत्रकारिता का ... छत्तीसगढ़ में फिर सक्रिय होगा मानसून, 11 सितंबर से बारिश का अलर्ट; बिलासपुर में सामान्य से अधिक बारि... फ्लाइट बंद होने के बीच राहत की खबर, बिलासपुर से Fly91 भर सकती है उड़ान भिलाई में भीषण सड़क हादसा, पेड़ से टकराई तेज रफ्तार स्कॉर्पियो; दो युवकों की मौत लखनऊ में पत्रकार सुरक्षा सेवा समिति का पहला स्थापना दिवस, 17 राज्यों के पत्रकारों ने दिखाया एकजुटता ... CG News:- लूट के माल के बंटवारे पर गैंग में घमासान! मारपीट ने खोला पूरा राज, रीवा से आई पिस्टल से लू... छत्तीसगढ़ में फिर बिगड़ा मौसम, रायपुर-बिलासपुर समेत कई इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी शिक्षकों के उत्कृष्ट कार्य का सम्मान, छत्तीसगढ़ के 64 शिक्षकों को राज्यपाल करेंगे सम्मानित दर्दनाक सड़क हादसा, पेड़ से टकराई बाइक; दो नाबालिगों की मौके पर मौत कर्ज वसूली के नाम पर बर्बरता, महिला और बेटे को बंधक बनाकर पीटा; निर्वस्त्र कर वीडियो बनाने का आरोप
दुर्ग

वोरा का बयान: आम जनता में बढ़ती असुरक्षा की भावना दुर्भाग्यजनक

दुर्ग। बलरामपुर में पुलिस कस्टडी में हुई युवक की कथित हत्या एवं उसके बाद उपजी अराजकता की स्थिति एवं जनाक्रोश पर वरिष्ठ कांग्रेसी अरुण वोरा ने तल्ख प्रतिक्रिया देते हुए राज्य शासन एवं कानून व्यवस्था पर तीखे सवाल उठाए हैं। उन्होंने घटना को बेहद दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने प्रदेश को जघन्य अपराधों का गढ़ बना दिया है। शासन की कमजोर व्यवस्था से समाज की रक्षक मानी जाने वाली पुलिस की छवि लगातार खराब हो रही है।

आए दिन बढ़ते अपराध ऊपर से पुलिस कस्टडी में होने वाली मौतों से आम जनता में असुरक्षा की भावना बढ़ती जा रही है। अपराध नियंत्रण कानून के अनुसार होना चाहिए जबकि यहां कानून के पहरेदारों पर गंभीर आरोप लग रहे हैं। प्रदेश के चारो कोनो से पुलिसिया अत्याचार की खबरें आ रही हैं। सामाजिक ताना बाना अस्त व्यस्त नजर आ रहा है। बलरामपुर के युवक गुरुचरण सिंह की थाने में मौत के पीछे कई गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। जिसका जवाब शासन प्रशासन को देना होगा।

मृतक के परिजनों द्वारा लगाए गए आरोपों के अनुसार युवक को गैरकानूनी ढंग से 24 घंटे से अधिक तक पुलिस हिरासत में रख कर बर्बरता से मारपीट की गई। फांसी का फंदा बनाने के लिए युवक के पास तौलिया कहाँ से आया? मृतक के शव का पंचनामा परिजनों के सामने क्यों नहीं करवाया गया? ऐसे कई सवाल हैं जो गंभीर हैं।

ऐसे में कांग्रेस पार्टी मांग करती है कि घटना की उच्च स्तरीय जांच कराई जाए एवं ऐसी लगातार हो रही घटनाओं को रोकने के लिए दोषियों पर सख्त से सख्त कार्यवाही की जाए। मृतक का अनुभवी डॉक्टरों से पुनः पोस्टमार्टम कराया जाए एवं परिजनों को 1 करोड़ का मुआवजा दिया जाए। वोरा ने पुलिस अधिकारियों को भी जन मित्र एवं रक्षक की छवि बनाए रखने की अपील की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button