ब्रेकिंग
अब कम होगा ईंधन खर्च! भारत में आया E85 फ्लेक्स फ्यूल, जेब पर पड़ेगा कम बोझ सिर्फ 15 साल की उम्र में टीम इंडिया का टिकट, वैभव सूर्यवंशी ने रचा नया कीर्तिमान केशकाल घाट फोरलेन बायपास निर्माण में ढिलाई पर नाराज हुए अरुण साव, समय पर काम पूरा करने के निर्देश महंगाई भत्ते की मांग को लेकर 10 जून को प्रदर्शन, कर्मचारियों ने कलेक्टर कार्यालय पहुंचने की अपील मंत्री गजेन्द्र यादव से मिलीं महिला मोर्चा की नवनियुक्त पदाधिकारी, जताया आभार दुर्ग में 27 लाख की हार्वेस्टर धोखाधड़ी का खुलासा, अधिकृत डीलर गिरफ्तार दुर्ग पुलिस की बड़ी कार्यवाही रू 15 टन से अधिक कोयला जब्त, तीन आरोपी गिरफ्तार स्वच्छता सर्वेक्षण 2025-26 के तहत निगम का जागरूकता अभियान तेज वॉल पेंटिंग और जनसहभागिता से सुंदर बन ... जिला स्काउट्स एवं गाइड्स ने विश्व पर्यावरण दिवस मनाया हर दीवार दे रही स्वच्छता का संदेश, रंगों में बस रही शहर की नई पहचान,
रायपुर

रायपुर दक्षिण में भाजपा की ताकत बढ़ी, सुनील दो करोड़ के मालिक

रायपुर ।  दक्षिण के उपचुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया पूरी हो गई है। दोनों प्रमुख पार्टियों भाजपा-कांग्रेस के प्रत्याशियों के शपथ बताते हैं, कि दक्षिण का चुनाव करोड़पतियों के बीच ही लड़ा जा रहा है।
शपथ पत्र में सुनील सोनी के पास कुल चल व अचल संपत्तियां 2.13 करोड़ रुपये की हैं, जबकि कांग्रेस के आकाश शर्मा के पास अचल संपत्तियां हैं ही नहीं। उनके पास सिर्फ बैंक में जमा व नकद राशि ही है। उनके पास कुल 19.46 लाख रुपये हैं।

वहीं, आकाश से ज्यादा धनवान उनकी पत्नी हैं। उनके बैंक खाते सहित अन्य मदों में एक करोड़ रुपये से ज्यादा की राशि है। वहीं, पूर्व सांसद व महापौर रह चुके सुनील सोनी की आय का जरिया कृषि और लोकसभा से मिलने वाला वेतन है, जबकि आकाश ठेकेदारी करते हैं।सोनी की पत्नी व्यवसाय करती हैं, जबकि शर्मा की पत्नी आर्किटेक्ट के साथ इंटीरियर डिजाईनर हैं। सोनी के पास केवल एक दोपहिया गाड़ी है। शर्मा के नाम पर कोई वाहन नहीं है, लेकिन उनकी पत्नी के नाम पर चार गाडिय़ां हैं। इनमें दो चार और दो, दोपहिया है।

आभूषणों के मामले में दोनों ही प्रत्याशी लगभग बराबर ही हैं। सुनील सोनी के पास करीब साढ़े 10 लाख का सोना है। परिवार के बाकी दो सदस्यों के सोना-चांदी को शामिल करने के बाद उनके यहां कुल करीब 54 लाख के जेवरात हैं। इधर, कांग्रेस प्रत्याशी शर्मा ने अपने शपथ पत्र में बताया है कि उनके पास कोई गहना नहीं है, लेकिन उनकी पत्नी के पास जो गहने हैं, सिर्फ उनकी ही कुल कीमत 52 लाख रुपये से अधिक है।

16 पार्टियां मैदान में, 30 निर्दलीय प्रत्याशी

दक्षिण चुनाव में भाजपा-कांग्रेस सहित 16 पार्टियों अपने-अपने प्रत्याशी मैदान में उतारे हैं। वहीं, कुल प्रत्याशियों की संख्या 46 है, जिनमें 30 निर्दलीय हैं। निर्दलीय प्रत्याशियों में सात महिलाएं भी शामिल हैं। वहीं, 14 मुस्लिम प्रत्याशी भी हैं। उप चुनाव में नामांकन पत्रों की संवीक्षा 28 अक्टूबर को की जाएगी। उम्मीदवार 30 अक्टूबर तक अपना नामांकन वापस ले सकेंगे। इसके बाद ही वास्तविक स्थिति स्पष्ट होगी। 13 नवंबर को वोटिंग और 23 नवंबर को परिणाम की घोषणा होगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Slot Site
Back to top button