ब्रेकिंग
CG News:- लूट के माल के बंटवारे पर गैंग में घमासान! मारपीट ने खोला पूरा राज, रीवा से आई पिस्टल से लू... छत्तीसगढ़ में फिर बिगड़ा मौसम, रायपुर-बिलासपुर समेत कई इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी शिक्षकों के उत्कृष्ट कार्य का सम्मान, छत्तीसगढ़ के 64 शिक्षकों को राज्यपाल करेंगे सम्मानित दर्दनाक सड़क हादसा, पेड़ से टकराई बाइक; दो नाबालिगों की मौके पर मौत कर्ज वसूली के नाम पर बर्बरता, महिला और बेटे को बंधक बनाकर पीटा; निर्वस्त्र कर वीडियो बनाने का आरोप नर्मदा में 15 लोगों की जान पर बनी! पेट्रोलिंग बोट का इंजन बंद, तेज बहाव में डूबी नाव भगवान श्रीकृष्ण का जीवन हमें धर्म, कर्तव्य और लोककल्याण के मार्ग पर चलने की देता है प्रेरणा - मुख्यम... मृत भालू के नाखून काटकर ले जाने वाले दो आरोपी गिरफ्तार रायगढ़ की बदलेगी तस्वीर: विकास परियोजनाओं का वित्त मंत्री ओ.पी.चौधरी ने किया मैराथन निरीक्षण जल संरक्षण में सूरजपुर का ऐतिहासिक प्रदर्शन- देश में चौथा और छत्तीसगढ़ में मिला पहला स्थान
दुर्ग

दिवाली पर कुम्हारों को राहत, दिया बेचने पर किसी प्रकार की वसूली नहीं होगी

दुर्ग |  धनतेरस, नरक चतुर्दशी एवं दिपावली पर्व पर कुम्हार एवं अंचल के ग्रामीणो के द्वारा बनाये गये मिट्टी के दिये का ही उपयोग करें। अभी नगर के सभी क्षेत्रों में कुम्हारो द्वारा बनाये गये दिये का विक्रय किया जा रहा है। बहुत सी ग्रामीण महिलाएं गांव से कुम्हारो के बने दिये लाकर गली, मोहल्लो, कालोनियों में कलश दिया, घड़ा, गुलदान, गुल्लक इत्यादि की बिक्री कर रही है। कलेक्टर ऋृचा प्रकाश चौधरी ने सभी नगर निगम, नगर पालिकाओं, नगर पंचायतो को आदेशित किये है, कि इस प्रकार के ग्रामीण अंचलो के बने सामग्रीयों का अधिकत्म उपयोग करें।

इसी तारतम्य में आयुक्त बजरंग दुबे द्वारा नगर निगम के सभी जोन कमिश्नर, राजस्व अधिकारी, स्वास्थ्य अधिकारी को निर्देशित किये है कि कुम्हारो के बने दिये बेचने वालो का सहयोग किया जाए। अधिक से अधिक लोगो को मिट्टी के बने दिये खरीदने के लिए प्रेरित किया जाए। दिया बेचने वाले कुम्हारो से किसी प्रकार की कर की वसूली न की जाए।

नगर निगम भिलाई के अधिकारी कर्मचारियो द्वारा भी अपने-अपने घरों में ग्रामीण अंचल द्वारा बनाये गये दियो का ही उपयोग किया जाएगा। वैशाली नगर विधायक रिकेश सेन, महापौर नीरज पाल द्वारा नागरिको से अपील की है कि ग्रामीण अंचल के बने मिट्टी के दियो का अधिक से अधिक उपयोग करें। जिस दिये से हम अपने घरो में रोशनी करेगें, उस दिये को बेच कर जो पैसा मिलेगा, उससे हमारे ग्रामीण अंचल के कुम्हार भाईयो के घरो में भी दिपावली अच्छे से मनेंगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button