ब्रेकिंग
विकास कार्यों की सौगात: महापौर ने तीन वार्डों में सड़क, नाली और पुलिया निर्माण कार्यों का किया भूमिप... अब कम होगा ईंधन खर्च! भारत में आया E85 फ्लेक्स फ्यूल, जेब पर पड़ेगा कम बोझ सिर्फ 15 साल की उम्र में टीम इंडिया का टिकट, वैभव सूर्यवंशी ने रचा नया कीर्तिमान केशकाल घाट फोरलेन बायपास निर्माण में ढिलाई पर नाराज हुए अरुण साव, समय पर काम पूरा करने के निर्देश महंगाई भत्ते की मांग को लेकर 10 जून को प्रदर्शन, कर्मचारियों ने कलेक्टर कार्यालय पहुंचने की अपील मंत्री गजेन्द्र यादव से मिलीं महिला मोर्चा की नवनियुक्त पदाधिकारी, जताया आभार दुर्ग में 27 लाख की हार्वेस्टर धोखाधड़ी का खुलासा, अधिकृत डीलर गिरफ्तार दुर्ग पुलिस की बड़ी कार्यवाही रू 15 टन से अधिक कोयला जब्त, तीन आरोपी गिरफ्तार स्वच्छता सर्वेक्षण 2025-26 के तहत निगम का जागरूकता अभियान तेज वॉल पेंटिंग और जनसहभागिता से सुंदर बन ... जिला स्काउट्स एवं गाइड्स ने विश्व पर्यावरण दिवस मनाया
Uncategorized

राज्योत्सव: महिला जागृति समिति भिलाई को मिनी माता सम्मान, चित्ररेखा सिन्हा को बहादुर कलारिन सम्मान

दुर्ग। मिनी माता सम्मान (महिला सम्मान) 2024 हेतु संस्था सतनामी महिला जागृति समिति भिलाई को सम्मानित किये जानें का निर्णय लिया गया है। संस्था द्वारा लघु भारत के रूप में विख्यात भिलाई नगर में विभिन्न वर्ग एवं जातियां निवासरत है।

महिलाओं को विभिन्न स्तर पर समानता एवं उत्थान की दिशा निर्धारित करने की दृष्टि से वर्ष 1989 में सतनामी महिला जागृति समिति भिलाई, जिला-दुर्ग (छ.ग.) का गठन किया गया।

समिति का पंजीयन 25 अगस्त 2010 में छ.ग. शासन द्वारा किया गया। समिति का पंजीयन क्रमांक 19797 है। वर्तमान में समिति में प्रत्यक्ष-अप्रत्यक्ष 300 महिलाएं जुड़ी हुई है, सभी सदस्य पूर्णतः शिक्षित है एवं नारी उत्थान के क्षेत्र में कार्य कर रही है।

बहादुर कलारिन सम्मान वर्ष 2024 हेतु कुमारी चित्ररेखा सिन्हा, जिला-दुर्ग को सम्मानित किये जाने का निर्णय लिया गया है, जो ग्राम-नगपुरा, जिला-दुर्ग की निवासी है। वह एक मध्यवर्गीय परिवार से है उनके पिता खेमलाल सिन्हा कृषक है एवं माता राधिका सिन्हा गृहणी है। स्कूली शिक्षा गांव में सम्पन्न हुई तथा प्रारंभिक उच्च शिक्षा की पढ़ाई साईस कॉलेज दुर्ग से की है।

सामाजिक कार्य में रूचि होने के कारण अपना मार्स्टस समाजकार्य में दिग्विजय कॉलेज राजनांदगांव से किया है तथा एम फील इन सायकियाट्रिक सोशल वर्क में (सेन्ट्रल इंडिया ऑफ इन्टीट्यूट मेडिकल एण्ड न्यूरो साइंस देवादा) में अध्ययनरत है।

उनके द्वारा सामुदायिक रेडियो रेडियो लोकवाणी 8906 एफएम के माध्यम से समाज में सामाजिक जागरूकता एवं महिला उत्थान हेतु कार्यक्रम हिंसा को नो में रेडियो में ब्रोडकास्ट एवं नैरोकास्ट समुदाय में जाकर जन जागरूकता का कार्य किया जा रहा है।

जिससे महिलाएं घरेलू हिंसा के प्रति जागरूक हो रही है। उक्त सम्मान 06 नवम्बर 2024 को छत्तीसगढ़ राज्योत्सव 2024 कार्यक्रम के अवसर पर प्रदान किया जावेगा, जिसमें पुरस्कार के रूप में 2.00 लाख रूपये का बैंक डी.डी./चेक एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान किया जायेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Slot Site
Back to top button