ब्रेकिंग
छत्तीसगढ़ में घरेलू एलपीजी गैस एवं डीजल-पेट्रोल का पर्याप्त स्टॉक, आपूर्ति व्यवस्था पर सतत निगरानी क... कबीरधाम में सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए शुरू होगी बड़ी मुहिम नगरपालिकाओं एवं त्रिस्तरीय पंचायतों के आम / उप निर्वाचन 2026 हेतु निर्वाचक नामावली कार्यक्रम जारी मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में छत्तीसगढ़ राजधानी क्षेत्र विकास प्राधिकरण (SCR) की पहली बैठक आयोजित प्रतिबंधित प्लास्टिक के खिलाफ निगम की सख्त कार्रवाई, कई दुकानों से डिस्पोजल गिलास व झिल्ली पन्नी जब्... राज्यपाल ने संत शदाराम साहिब भाषा भवन का किया शिलान्यास राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के अपमान पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने लिखा ममता बनर्जी को कड़ा पत्र प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना में छत्तीसगढ़ देश में अव्वल ईश्वर की अनुपम कृति हैं महिलाएं : उप मुख्यमंत्री अरुण साव 4.24 करोड़ के विज्ञापन पर घमासान, भूपेश सरकार के फैसले की जांच के संकेत
छत्तीसगढ़

दिन दहाड़े महिला को सड़क से उठाकर ले गया हैवान, किराए के मकान में ले जाकर की हैवानियत

आरंग। आरंग थाना क्षेत्र से सनसनीखेज मामला सामने आया है। जहां आरोपी ने दिनदहाड़े महिला को सड़क से उठा लिया और अपने किराये के मकान में ले जाकर दुष्कर्म किया। पीड़िता की शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। यह पूरा मामला जिले के आरंग थाना क्षेत्र के मोहमेला गांव का है।

आरोपी नेमीचंद ध्रुव का नया मकान पीड़िता के मकान के बगल में बन रहा है। इस दौरान आरोपी का पीड़िता के घर के पास आना जाना लगा रहता था। दोपहर को जब पीड़िता अपने किसी रिश्तेदार के यहां पैदल जा रही थी, तब आरोपी नेमीचंद ध्रुव ने जबरदस्ती पीड़िता का मुंह दबाया और उसे उठाकर अपने किराए के मकान में ले जाकर दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया।

दुष्कर्म के बाद आरोपी ने पीड़िता को किसी को भी बताने पर जान से मारने की धमकी दे रखी थी, जिसकी वजह से पीड़िता ने कुछ दिनों तक डर में किसी से कुछ नहीं कहा। कुछ दिनों बाद पीड़िता ने अपने पति से पूरी आपबीती सुनाई जिसके बाद दोनों ने आरंग थाने में आरोपी नेमीचंद ध्रुव के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने धारा 64(1),351(2) BNS के तहत प्रकरण दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button