ब्रेकिंग
CG News:- लूट के माल के बंटवारे पर गैंग में घमासान! मारपीट ने खोला पूरा राज, रीवा से आई पिस्टल से लू... छत्तीसगढ़ में फिर बिगड़ा मौसम, रायपुर-बिलासपुर समेत कई इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी शिक्षकों के उत्कृष्ट कार्य का सम्मान, छत्तीसगढ़ के 64 शिक्षकों को राज्यपाल करेंगे सम्मानित दर्दनाक सड़क हादसा, पेड़ से टकराई बाइक; दो नाबालिगों की मौके पर मौत कर्ज वसूली के नाम पर बर्बरता, महिला और बेटे को बंधक बनाकर पीटा; निर्वस्त्र कर वीडियो बनाने का आरोप नर्मदा में 15 लोगों की जान पर बनी! पेट्रोलिंग बोट का इंजन बंद, तेज बहाव में डूबी नाव भगवान श्रीकृष्ण का जीवन हमें धर्म, कर्तव्य और लोककल्याण के मार्ग पर चलने की देता है प्रेरणा - मुख्यम... मृत भालू के नाखून काटकर ले जाने वाले दो आरोपी गिरफ्तार रायगढ़ की बदलेगी तस्वीर: विकास परियोजनाओं का वित्त मंत्री ओ.पी.चौधरी ने किया मैराथन निरीक्षण जल संरक्षण में सूरजपुर का ऐतिहासिक प्रदर्शन- देश में चौथा और छत्तीसगढ़ में मिला पहला स्थान
विदेश

सोफा ठीक करने आया बढ़ई, मालकिन को हुआ प्यार

न्यूयॉर्क| कई बार हमारे साथ भी ऐसा होता है कि हम किसी ऐसे शख्स के साथ टकरा जाते हैं, जिसे हम अजनबी समझकर दोस्त बना लेते हैं| वक्त के साथ-साथ हमें पता चलता है कि वो हमारा ही रिश्तेदार है पर हमने उसे कभी देखा नहीं होता| कुछ ऐसा ही हुआ एक लड़की के साथ, जो एक ऐसे शख्स के साथ प्यार में पड़ गई, जिसे उसने घर पर काम करने के लिए बुलाया था|

द सन की रिपोर्ट के मुताबिक लड़की ने खुद सोशल मीडिया पर बताया कि वो अपने घर पर काम करने आए बढ़ई को देखकर लड़की उस पर फिदा हो गई| वो जिस काम के लिए आया था, वो तो नहीं हुआ| शख्स ठीक से घर से बाहर भी नहीं गया था, तब तक लड़की ने उसे डेट के लिए प्रपोज़ कर दिया| मज़े की बात तो ये है कि उनका ये रिश्ता दो साल से हंसी-खुशी चल भी रहा है|

सोफा फिक्स करने के लिए बुलाया था बढ़ई

ये कहानी 29 साल की हेली मिल्सटीन और 35 साल के हाइमी की है| हेली ने बताया कि उसकी मुलाकात अपने मंगेतर यानि हाइमी से बिल्कुल अलग तरीके से हुई| उसने अपने घर के सोफे को फिक्स करने के लिए साल 2021 में हाइमी को एक हैंडीमैन ऐप (स्किल्ड लेबर देने वाला ऐप) से बुक किया था| अमेरिका की न्यूयॉर्क सिटी में रहने वाली हेली बताती हैं कि उन्होंने हाइमी को उनकी क्यूट पिक्चर देखकर ही हायर किया था| हाइमी भी बताते हैं कि उन्होंने हेली की पिक्चर देखने के बाद ही ये कॉल ली थी, वरना वो बेहद थके हुए थे और घर जा रहे थे|

हेली का कहना है कि वो उस समय वर्क कॉल पर थी, जब हाइमी फर्नीचर फिक्स कर रहा था| हालांकि ये काम हो नहीं पाया क्योंकि उनके पार्ट्स पूरे नहीं थे| हाइमी ने पार्ट्स होने पर मैसेज करने के लिए कहा, पर जैसे ही हाइमी घर से बाहर निकला हेली ने उससे मैसेज में पूछा- क्या तुम सिंगल हो? वे उसी रात मिले और उनकी डेटिंग का सिलसिला चल पड़ा| जुलाई, 2023 में उन्होंने सगाई कर ली और जल्दी ही शादी का भी प्लान कर रहे हैं| हेली का कहना है कि डेटिंग ऐप्स के बजाय यूटिलिटी ऐप से भी आपको अच्छा रिश्ता मिल सकता है|

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button