ब्रेकिंग
Raipur Central Jail Bail: जेल से बाहर आते ही अमित बघेल ने भरी हुंकार, 2028 चुनाव पर किया बड़ा ऐलान स्वास्थ्य कर्मचारी संघ का जिला अस्पताल से कलेक्ट्रेट तक मार्च, मांगों को लेकर सरकार के नाम सौंपा ज्ञ... साड़ी की जिद बनी मौत की वजह! पत्नी ने पति को उतारा मौत के घाट CM साय से लघु उद्योग भारती की मुलाकात, इंडिया इंडस्ट्रियल फेयर की तैयारियों पर हुई अहम चर्चा Sai Cabinet Meeting Today: आज साय सरकार ले सकती है बड़े फैसले, किसानों के लिए हो सकता है बड़ा ऐलान लोक कर्म विभाग की समीक्षा बैठक में विकास कार्यों की प्रगति पर सख्त नजर, समय-सीमा में कार्य पूर्ण करन... भव्य सावन मेले की तैयारियों ने पकड़ी रफ्तार, सांस्कृतिक समिति की बैठक में बनी कार्ययोजना, छत्तीसगढ़ में मेहरबान हुआ मानसून, रायपुर समेत कई जिलों में बारिश; मौसम विभाग का ऑरेंज-येलो अलर्ट दुर्ग में अंधे कत्ल का खुलासा: महिला की हत्या के मामले में 2 आरोपी गिरफ्तार, दुष्कर्म की कोशिश नाकाम... सी.जी. सुपरफास्ट न्यूज़ के संपादक सुरेश गुप्ता ने उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा को दी जन्मदिन की शुभकामना...
दुर्ग

नोटिस का नही पड़ा असर,कमिश्नर पहुँचे ताला बंदी कार्रवाही करने

दुर्ग ।नगर निगम सीमा क्षेत्र अंतर्गत निगम दुर्ग कमिश्नर सुमित अग्रवाल द्वारा निगम अमले के साथ वार्ड नंबर पंचशील नगर के निकट मछुवारा संघ की 10 दुकानों को सील करने पहुँचे।जानकारी के मुताबिक मछुवारा संघ का टैक्स लगभग 1999 से बकाया बताया गया है।

कार्रवाही के लिए कमिश्नर सुमित अग्रवाल द्वारा राजस्व विभाग,बाजार विभाग अतिक्रमण विभाग सहित लायसेंस विभाग के साथ कार्रवाही के दौरान मछुवारा संघ की दुकानों के लोगो ने कार्रवाही के डर से 26 साल पुराना दुकानों का टैक्स 10 मिनट में 4,45,280 रुपए निगम के खाते में जमा किया।

कार्रवाही के दौरान सहायक राजस्व अधिकारी शुभम गोइर,अतिक्रमण अधिकारी दुर्गेश गुप्ता, बाजार अधिकारी थानसिंह यादव,योगेश सूरे,संजय मिश्रा सहित राजस्व अमला मौजूद रहें।

बता दे कि नगर निगम के राजस्व विभाग की टीम लगातार करदाताओं के घर-घर जाकर बकायादारों के खिलाफ एक बार फिर युद्ध स्तर पर कार्रवाई शुरू कर दी है।

कमिश्नर सुमित अग्रवाल ने कहा कि नगर निगम की राजस्व विभाग सख्ती नोटिस और चेतावनी के बाद भी टैक्स जमा नहीं करने वालों पर अब सीधे कार्रवाई की जाएगी। सभी टैक्स बकायादारों द्वारा कार्रवाई से बचने के लिए अब वे मोहलत मांग रहे हैं।

पूर्व में कई बार निगम की ओर से हिदायत दिए जाने व पर भी करदाताओं ने उसे गंभीरता से नहीं लिया। अब निगम की टीम सीधे टैक्स नहीं देने वालों के घर,दुकानों में कार्रवाही के साथ साथ नल कनेक्शन काटने पहुंच रही है।

इस वजह से कई लोग टैक्स जमा करने तत्काल निगम दफ्तर की ओर रुख कर रहे तो ज्यादातर इसके लिए न मोहलत मांगते नजर आ रह हैं।

कमिश्नर सुमित अग्रवाल द्वारा सभी उप राजस्व निरीक्षक एवं सहायक राजस्व निरीक्षकों द्वारा सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक डोर टू डोर वसूली अभियान में ड्यूटी लगाई गई है।

निगम कमिश्नर द्वारा बार-बार टैक्स जमा करने अपील करने के बाद भी टैक्स नहीं देने वाले पर नगर निगम ने कार्रवाई शुरू कर दी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Slot Site
Back to top button