ब्रेकिंग
पुरानी रंजिश में युवक पर धारदार हथियार से हमला, सुपेला पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार महापौर की अनोखी पहल,सड़क सुरक्षा का संदेश: महापौर द्वारा तीन अलग-अलग शादियों में पहुँचकर दूल्हा-दुल्... अवैध अफीम खेती प्रकरण से जुड़े व्यक्तियों के अवैध अतिक्रमण पर पुलिस और प्रशासन की कार्रवाई – बुलडोजर... महिला दिवस पर महापौर अलका बाघमार ने नर्सिंग स्टाफ का किया सम्मान, हेलमेट भेंट कर दिया सुरक्षा का संद... छात्र समस्याओं पर एनएसयूआई का विरोध, समाधान नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी ग्रीष्म ऋतु में पेयजल समस्या निदान हेतु नोडल अधिकारी नियुक्त जिला सूरजपुर न्यायालय में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस का भव्य आयोजन - नारी शक्ति का हुआ सम्मान कम्प्यूटर कोचिंग से भविष्य सँवार रहीं हैं प्रियंका सुंदरी गांव में आबकारी-पुलिस की संयुक्त कार्रवाई, 19.62 बल्क लीटर देशी शराब जब्त निर्माणाधीन पानी टंकी का शिक्षक नगर का महापौर अलका बाघमार ने किया निरीक्षण, गुणवत्ता में लापरवाही पर...
छत्तीसगढ़

आईपीएल नीलामी 2025: छत्तीसगढ़ के 2 खिलाड़ियों की बोली में तूफान, इतने करोड़ में हुए खरीदे गए!

छत्तीसगढ़ | छत्तीसगढ़ के दो खिलाड़ी अजय मंडल और शशांक सिंह पर फ्रेंचाइजी टीमों ने दांव लगाए। जबकि 5 खिलाड़ियों पर बोली ही नहीं लग गई पाई।

छत्तीसगढ़ के दो खिलाड़ी शशांक सिंह और अजय मंडल IPL 2025 में नजर आएंगे।

पंजाब ने शशांक सिंह को महेंद्र सिंह धोनी से भी ज्यादा कीमत पर खरीदा है। शशांक सिंह इससे पहले भी पंजाब के लिए IPL खेल चुके हैं।

पंजाब ने शशांक को 5.50 करोड़ में रिटेन किया है, जबकि इस IPL ऑक्शन में महेंद्र सिंह धोनी की कीमत 5 करोड़ रुपए ही रही है।

प्रदेश के दो खिलाड़ी आईपीएल में खेलते हुए नजर आएंगे। सऊदी अरब के जेद्दाह में आयोजित नीलामी में अजय मंडल को दिल्ली कैपिटल्स ने ऑलराउंडर के रूप में खरीदा है।

अजय को उनकी बेस प्राइज 30 लाख रुपए में दिल्ली ने चुना है। वहीं, ऑलराउंडर शशांक सिंह को पंजाब किंग्स ने 5.5 करोड़ रुपए में रिटेन किया है।

अजय मंडल और शशांक सिंह दोनों छत्तीसगढ़ रणजी और सैय्यद मुश्ताक अली टीम के सदस्य हैं।

आईपीएल-2025 के लिए पंजाब किंग्स द्वारा रिटेन किए जाने वाले शशांक सिंह 5वीं बार आईपीएल में खेलने उतरेंगे।

इससे पहले वे दिल्ली, राजस्थान और हैदराबाद की ओर से खेल चुके हैं।अजय मंडल 2025 में तीसरी बार आईपीएल के लिए खरीदे गए हैं। इस बार उनकी टीम दिल्ली कैपिटल्स हो गई है।

इससे पहले 2023 और 2024 में अजय मंडल को चेन्नई सुपर किंग्स की ओर से चुना गया था।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button