ब्रेकिंग
छत्तीसगढ़ में घरेलू एलपीजी गैस एवं डीजल-पेट्रोल का पर्याप्त स्टॉक, आपूर्ति व्यवस्था पर सतत निगरानी क... कबीरधाम में सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए शुरू होगी बड़ी मुहिम नगरपालिकाओं एवं त्रिस्तरीय पंचायतों के आम / उप निर्वाचन 2026 हेतु निर्वाचक नामावली कार्यक्रम जारी मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में छत्तीसगढ़ राजधानी क्षेत्र विकास प्राधिकरण (SCR) की पहली बैठक आयोजित प्रतिबंधित प्लास्टिक के खिलाफ निगम की सख्त कार्रवाई, कई दुकानों से डिस्पोजल गिलास व झिल्ली पन्नी जब्... राज्यपाल ने संत शदाराम साहिब भाषा भवन का किया शिलान्यास राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के अपमान पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने लिखा ममता बनर्जी को कड़ा पत्र प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना में छत्तीसगढ़ देश में अव्वल ईश्वर की अनुपम कृति हैं महिलाएं : उप मुख्यमंत्री अरुण साव 4.24 करोड़ के विज्ञापन पर घमासान, भूपेश सरकार के फैसले की जांच के संकेत
मुंगेली

अज्ञात आरोपियों ने महिंद्रा थार को आग के हवाले किया, पुलिस जांच में जुटी

मुंगेली । मुंगेली के सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र में एसएनजी कॉलेज के पास सड़क किनारे रखे महिंद्रा थार वाहन को बीती रात नकाबपोश शख़्स ने आग के हवाले कर दिया,

जिससे थार जलकर खाक हो गया है। पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया है¹।

पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है कि नकाबपोश एक अज्ञात शख़्स थार की तरफ आ रहा है।

आशंका जताई जा रही है कि पहले थार के ऊपर ज्वलनशील पदार्थ डाला गया है। उसके बाद उसे आग के हवाले कर दिया गया है।

सिटी कोतवाली प्रभारी संजय सिंह राजपूत ने बताया कि ओमकार ठाकुर के घर का मामला है, जहां उनके थार को अज्ञात बदमाश ने आग के हवाले कर दिया है।

थाना प्रभारी ने कहा, सीसीटीवी फुटेज और सायबर सेल टीम की मदद से मामले की विवेचना में पुलिस जुटी है। विवेचना के दौरान जो भी तथ्य सामने आते हैं उसके मुताबिक कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button