ब्रेकिंग
अफीम की अवैध खेती पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का कड़ा रुख प्रशिक्षु न्यायाधीश लोकतंत्र के तीसरे स्तंभ के रूप में निभाएंगे महत्वपूर्ण भूमिका : मुख्यमंत्री श्री... बिजली उपभोक्ताओं की पीड़ा को दूर करेगी समाधान योजना : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय पटरीपार सिकोला भाटा सब्जी मार्केट में निगम की बड़ी कार्रवाई, नाली के ऊपर बने 35 से अधिक अवैध निर्माण... छत्तीसगढ़ में घरेलू एलपीजी गैस एवं डीजल-पेट्रोल का पर्याप्त स्टॉक, आपूर्ति व्यवस्था पर सतत निगरानी क... कबीरधाम में सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए शुरू होगी बड़ी मुहिम नगरपालिकाओं एवं त्रिस्तरीय पंचायतों के आम / उप निर्वाचन 2026 हेतु निर्वाचक नामावली कार्यक्रम जारी मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में छत्तीसगढ़ राजधानी क्षेत्र विकास प्राधिकरण (SCR) की पहली बैठक आयोजित प्रतिबंधित प्लास्टिक के खिलाफ निगम की सख्त कार्रवाई, कई दुकानों से डिस्पोजल गिलास व झिल्ली पन्नी जब्... राज्यपाल ने संत शदाराम साहिब भाषा भवन का किया शिलान्यास
राजनांदगांव

अचानक आग से धू-धू कर जल उठे 40 ट्रांसफार्मर, मौके पर मचा हड़कंप

राजनांदगांव। जिले के कैलाश नगर स्थित बिजली विभाग के यार्ड में आग लग गई। इस आगजनी की घटना में 40 से अधिक ट्रांसफार्मर जलकर खाक हो गए।

आग शार्ट सर्किट के कारण लगी बताई जा रही है। आग की लपटें इतनी तेज थीं कि आसपास के क्षेत्र के लोगों ने इसे देखा और तुरंत प्रशासन को सूचना दी।

आग लगने के तुरंत बाद स्थानीय फायर ब्रिगेड और पुलिस को मौके पर बुलाया गया। सूचना मिलने पर कलेक्टर संजय अग्रवाल,

एसपी मोहित गर्ग और विद्युत विभाग के अधिकारी भी घटनास्थल पर पहुंचे और आग बुझाने के लिए फायर ब्रिगेड की टीम के साथ मिलकर काम किया।

आग के कारण बिजली विभाग की बिल्डिंग सहित आसपास रखे ट्रांसफार्मर पूरी तरह से जलकर खाक हो गए।

हालांकि, घटना के समय पास के इलाके में ज्यादातर कर्मचारी अपने घरों से बाहर थे, जिससे किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई।

कलेक्टर संजय अग्रवाल ने इस घटना पर जानकारी देते हुए कहा, फायर ब्रिगेड और अन्य प्रशासनिक अधिकारियों की मदद से आग पर काबू पाया जा रहा है।

मामले की जांच की जा रही है और घटना के कारणों का पता लगाया जाएगा।

बिजली विभाग के कर्मचारी इस घटना में सुरक्षित हैं, और अब हमारी प्राथमिकता जल्द से जल्द आग बुझाने और स्थिति को नियंत्रण में लाने की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button