ब्रेकिंग
अफीम की अवैध खेती पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का कड़ा रुख प्रशिक्षु न्यायाधीश लोकतंत्र के तीसरे स्तंभ के रूप में निभाएंगे महत्वपूर्ण भूमिका : मुख्यमंत्री श्री... बिजली उपभोक्ताओं की पीड़ा को दूर करेगी समाधान योजना : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय पटरीपार सिकोला भाटा सब्जी मार्केट में निगम की बड़ी कार्रवाई, नाली के ऊपर बने 35 से अधिक अवैध निर्माण... छत्तीसगढ़ में घरेलू एलपीजी गैस एवं डीजल-पेट्रोल का पर्याप्त स्टॉक, आपूर्ति व्यवस्था पर सतत निगरानी क... कबीरधाम में सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए शुरू होगी बड़ी मुहिम नगरपालिकाओं एवं त्रिस्तरीय पंचायतों के आम / उप निर्वाचन 2026 हेतु निर्वाचक नामावली कार्यक्रम जारी मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में छत्तीसगढ़ राजधानी क्षेत्र विकास प्राधिकरण (SCR) की पहली बैठक आयोजित प्रतिबंधित प्लास्टिक के खिलाफ निगम की सख्त कार्रवाई, कई दुकानों से डिस्पोजल गिलास व झिल्ली पन्नी जब्... राज्यपाल ने संत शदाराम साहिब भाषा भवन का किया शिलान्यास
छत्तीसगढ़

नक्सलियों की बर्बरता जारी, मुखबिरी के शक में महिला की हत्या, इलाके में दहशत

बीजापुर: जिले के तिम्मापुर में एक महिला आंगनबाड़ी कार्यकर्ता की हत्या का मामला शांत नहीं हुआ था कि चौबीस घंटे के भीतर नक्सलियों ने एक और महिला की मुखबिरी के शक में हत्या कर दी है।

वहीं नक्सलियों ने महिला के पति की भी डंडों से पिटाई कर दी। इधर, नक्सलियों द्वारा बीते तीन दिनों में दो पूर्व सरपंच व दो महिलाओं की हत्या से इलाके में दहशत का माहौल है।

मिली जानकारी के मुताबिक, मद्देड़ थाना क्षेत्र के ग्राम लोदेड़ से शनिवार की सुबह 8 बजे नक्सलियों ने महिला सुकरा यालम और उसके पति रामैया यालम का अपहरण कर अपने साथ गांव से 3 किलोमीटर दूर जंगल ले गए।

वहां, नक्सलियों ने महिला सुकरा पर तेलंगाना पुलिस के लिए मुखबिरी करने का आरोप लगाते हुए, रस्सी से उसका गला घोंटकर उसकी निर्ममता पूर्वक हत्या कर दी।

वहीं, नक्सलियों ने सुकरा के पति रामैया को डंडों से पीटकर उसे रिहा कर दिया। देर रात वारदात की सूचना मिलने के बाद आज सुबह मौके पर पुलिस ने शव बरामद कर लिया है।

बता दें कि नक्सलियों ने बीते तीन दिनों में दो पूर्व सरपंच सुकलु फरसा व सुखराम अवलम की हत्या कर दी थी।

वहीं, शुक्रवार की रात नक्सलियों ने महिला आंगनबाड़ी कार्यकर्ता की उसके बेटे के सामने हत्या कर दी थी। अब नक्सलियों तेलंगाना पुलिस के लिए मुखबिरी करने के नाम पर महिला सुकरा को मौत के घाट उतार दिया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button