ब्रेकिंग
प्रतिबंधित प्लास्टिक के खिलाफ निगम की सख्त कार्रवाई, कई दुकानों से डिस्पोजल गिलास व झिल्ली पन्नी जब्... राज्यपाल ने संत शदाराम साहिब भाषा भवन का किया शिलान्यास राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के अपमान पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने लिखा ममता बनर्जी को कड़ा पत्र प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना में छत्तीसगढ़ देश में अव्वल ईश्वर की अनुपम कृति हैं महिलाएं : उप मुख्यमंत्री अरुण साव 4.24 करोड़ के विज्ञापन पर घमासान, भूपेश सरकार के फैसले की जांच के संकेत कैबिनेट के बड़े निर्णय: नए विधेयकों और योजनाओं को स्वीकृति ईश्वर की अनमोल कृति हैं महिलाएं : अरुण साव पुरानी रंजिश में युवक पर धारदार हथियार से हमला, सुपेला पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार महापौर की अनोखी पहल,सड़क सुरक्षा का संदेश: महापौर द्वारा तीन अलग-अलग शादियों में पहुँचकर दूल्हा-दुल्...
Uncategorized

सब्जी मंडी में 60 हजार की चोरी, पुलिस ने दोनों आरोपियों को किया गिरफ्तार

भिलाईनगर। सब्जी बेचने का काम करने वाले एक व्यक्ति के पास से सब्जी मंडी में सब्जी खरीदने के दौरान अज्ञात आरोपी ने 60 हजार रुपए की रकम पार कर दिया। इस मामले में मोहन नगर पुलिस ने एक आरोपी को गंडई से गिरफ्तार किया है।

मोहन नगर पुलिस ने बताया कि ग्राम मर्रा निवासी थान सिंह पटेल सब्जी बेचने का काम करता है। 16 नवंबर की सुबह 6 बजे वह अपनी वाहन ऑटो क्रमांक सीजी 07 बी डी 4762 से धमधा नाका दुर्ग सब्जी मंडी में सब्जी खरीदने एवं थोक सब्जी व्यापारियों की उधारी रकम देने के लिए 60 हजार रुपए अपने पेंट की जेब में रखा हुआ था।

7 बजे वह सब्जी व्यापारी हनी से सब्जी खरीद कर ऑटो में लोड करने के बाद जब व्यापारी को पैसा देने के लिए जेब में हाथ डाला तो देखा उसके जेब से रुपए गायब थे। किसी अज्ञात व्यक्ति ने सब्जी खरीदने के दौरान उसकी जेब से रकम की चोरी कर ली।प्रार्थी की शिकायत पर मोहन नगर पुलिस अज्ञात आरोपी के खिलाफ धारा 303(2), 304 (2) के तहत अपराध दर्ज कर जांच में जुटी है।

इस मामले मे मोहन नगर पुलिस ने थाना टीम गठित कर आरोपी की पतासाजी मे जुट गई। जगह जगह सीसीटीवी फुटेज खांगाले गए।सीसीटीवी के आधार से हिरमान उर्फ बिट्टू देवार को संदेह के आधार पर थाना लाया गया। आरोपी ने अपना जुर्म कबूल किया।

आरोपी ने अपने भाई करण देवार का भी नाम लिया।मामले मे करन देवार फरार चल रहा है।पुलिस ने 1 आरोपी को न्यायिक रिमांड पर भेजा 1 आरोपी की पताशाजी की जा रही थी तभी पुलिस को मुखबिर से सुचना प्राप्त हुई की आरोपी करन गोड़ उर्फ़ गोरिया को गंडई से लाकर मामले मे गिरफ्तार किया गया।

उपरोक्त कार्यवाही मे मोहन नगर प्रभारी पाराश ठाकुर , प्रा आर. लक्ष्मी नारायण पात्रे,आर. विश्वजीत टंडन,आर. वेदराम बन्दे, विनीत तिवारी की अहम् भूमिका रही..

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button