ब्रेकिंग
नागरिकों की शिकायते सुनने टोल फ्री नंबर 1800 233 0788 सेवा में डिप्टी कलेक्टर को सौंपा गया अतिरिक्त प्रभार अपर कलेक्टरों के मध्य कार्यों का विभाजन प्याऊ घर की सुविधा मिलने से लोगों को भीषण गर्मी में पेयजल उपलब्ध होता है,स्वयंसेवी संस्थाओं ने हमेशा... रास्ते में मोबाईल छीन कर भागने वाले को पकड़ने में दुर्ग पुलिस को मिली सफलता उपभोक्ताओं को न्याय दिलाने में उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग के कार्य सराहनीय – अरुण साव मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने युवाओं के साथ किया आत्मीय संवाद श्रमिक कल्याण और ऊर्जा के क्षेत्र में विकास को लेकर राज्य सरकार प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री विष्णु देव स... दुर्ग में दो अलग-अलग घटनाओं में दो युवक की मौत, एक की लाश नदी में मिली, दूसरा तालाब में डूबा न्यायमूर्ति अभय मनोहर स्प्रे, अध्यक्ष सुप्रीम कोर्ट ऑन रोड सेफ्टी के द्वारा आज दिनांक को दुर्ग जिले ...
देश

सुहागरात पर दुल्हन की डिमांड से मचा बवाल, मामला थाने तक पहुंचा

सहारनपुर| सहारनपुर में सुहागरात वाले दिन एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है| जिसको सुनकर दूल्हे के भी होश फाख्ता हो गए|

आपको बता दें कि सहारनपुर के रहने वाले एक युवक की शादी लुधियाना की रहने वाली एक लड़की से हुई थी| शादी होने के बाद दुल्हन जैसे ही दूल्हे के घर पर पहुंची और सुहागरात वाले दिन मुंह दिखाई में उसने लड़के से अपनी डिमांड रखी, तो उसके होश उड़ गए|

लड़की ने मुंह दिखाई में लड़के से बियर मांगी| जब लड़के ने कहा कि बीयर नहीं है खत्म हो गई और वह बियर लाने के लिए जाने लगा, तो दुल्हन ने कहा बियर के साथ गांजा भी लेते आना, साथ ही उसने बकरे के मांस की डिमांड भी की| इन सभी बातों को सुनकर दूल्हे के पैरों तले से जमीन खिसक गई|

दूल्हे ने सारी बात अपने परिवार वालों को बताई फिर क्या था घर में बखेड़ा खड़ा हो गया| घर में विवाद होते-होते मामला थाने जा पहुंचा|

मामला पुलिस ने सूना तो उनके भी होश उड़ गए| पुलिस ने दोनों पक्षों को काफी देर तक समझाने की कोशिश की, लेकिन कोई नतीजा नहीं निकल पाया| मामला पुराने शहर की एक कॉलोनी से जुड़ा है|

कोतवाली में दोनों पक्षों की ओर से एक दूसरे पर आरोप लगाए गए| जहां दुल्हन पक्ष ने कहा कि लड़की ने अपने पति से कोई डिमांड की है तो यह उनके बीच की बात है| इसमें परिवार वालों को हिस्सा नहीं बनना चाहिए|

वहीं दूल्हे ने कहा कि बीयर, गांजा और मांस खाने वाली लड़की के साथ वह नहीं रहना चाहता है|

जब मामला पुलिस थाने पहुंचा तो दूल्हे ने दुल्हन पर ये भी आरोप लगाया कि दुल्हन लड़की नहीं है| दुल्हन पर थर्ड जेंडर होने के आरोप भी लड़के पक्ष की ओर से लगाए हैं| यह मामला क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है|

हालांकि दोनों ही पक्ष में से किसी ने भी तहरीर नहीं दी| इसके बाद दोनों पक्ष आपसी सहमति और रिश्तेदारों को बुलाकर मामला निपटने की बात कह कर घर लौट गए|

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button