ब्रेकिंग
अपर कलेक्टरों के मध्य कार्यों का विभाजन प्याऊ घर की सुविधा मिलने से लोगों को भीषण गर्मी में पेयजल उपलब्ध होता है,स्वयंसेवी संस्थाओं ने हमेशा... रास्ते में मोबाईल छीन कर भागने वाले को पकड़ने में दुर्ग पुलिस को मिली सफलता उपभोक्ताओं को न्याय दिलाने में उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग के कार्य सराहनीय – अरुण साव मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने युवाओं के साथ किया आत्मीय संवाद श्रमिक कल्याण और ऊर्जा के क्षेत्र में विकास को लेकर राज्य सरकार प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री विष्णु देव स... दुर्ग में दो अलग-अलग घटनाओं में दो युवक की मौत, एक की लाश नदी में मिली, दूसरा तालाब में डूबा न्यायमूर्ति अभय मनोहर स्प्रे, अध्यक्ष सुप्रीम कोर्ट ऑन रोड सेफ्टी के द्वारा आज दिनांक को दुर्ग जिले ... सुशासन तिहार के प्रथम चरण में 109452 आवेदन प्राप्त हुए - मांग के 106421 आवेदन एवं शिकायत के 3031 आव... शिवनाथ नदी पुल के नीचे मिला अज्ञात व्यक्ति का शव, पुलिस जांच में जुटी
दुर्ग

वृद्ध दम्पत्ति को मिला महतारी वंदन का सहारा

दुर्ग | जिले के दुर्ग विकासखण्ड के पुरई गांव निवासी ढेला बाई यादव और उनके पति शिव प्रसाद यादव, दोनों की उम्र 60 वर्ष से अधिक है। परिवार में और कोई सदस्य नहीं है। जिनसे उन्हें जीविकोपार्जन में अधिक दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था।

60 वर्ष से अधिक उम्र होने के कारण उन्हें मनरेगा में भी काम नहीं मिल पा रहा था। वृद्धावस्था में पेंशन के लिए भी प्रयास किए गए लेकिन सर्वे सूची में नाम नहीं होने के कारण उन्हें पेंशन नहीं मिल पा रही थी।

गांव की आंगनबाड़ी कार्यकर्ता नेहा साहू ने ढेला बाई को जुड़ने की सलाह देते हुए महतारी वंदन योजना का आवेदन भरा। आवेदन स्वीकृत होने पर ढेला बाई यादव को विगत मार्च 2024 से हर माह 1000 रूपए की राशि प्राप्त हो रही है।

इस राशि से उनकी जीविकोपार्जन की मूलभूत जरूरतें पूरी हो रही हैं। ढेला बाई यादव और उनके पति शिव प्रसाद सरकार की इस योजना से काफी खुश हुए है|

उन्होंने जीविकोर्पाजन की सहारा  मिल जाने पर इस योजना के लिए छत्तीसगढ़ सरकार के मुखिया मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किये हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button