ब्रेकिंग
हवाई कनेक्टिविटी मजबूत: रीवा-रायपुर डायरेक्ट फ्लाइट की शुरुआत आज से स्व-सहायता समूह से बदली जिंदगी, डेयरी और खेती से ‘लखपति दीदी’ बनीं माधुरी जंघेल जल दिवस पर जागरूकता अभियान को लेकर निगम में मंथन, जलकार्य समिति की अहम बैठक संपन्न अवैध कबाड़ कारोबार पर दुर्ग पुलिस की संयुक्त कार्रवाई अफीम की अवैध खेती पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का कड़ा रुख प्रशिक्षु न्यायाधीश लोकतंत्र के तीसरे स्तंभ के रूप में निभाएंगे महत्वपूर्ण भूमिका : मुख्यमंत्री श्री... बिजली उपभोक्ताओं की पीड़ा को दूर करेगी समाधान योजना : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय पटरीपार सिकोला भाटा सब्जी मार्केट में निगम की बड़ी कार्रवाई, नाली के ऊपर बने 35 से अधिक अवैध निर्माण... छत्तीसगढ़ में घरेलू एलपीजी गैस एवं डीजल-पेट्रोल का पर्याप्त स्टॉक, आपूर्ति व्यवस्था पर सतत निगरानी क... कबीरधाम में सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए शुरू होगी बड़ी मुहिम
रायपुर

मेकाहारा से बच्चा चुराने की कोशिश नाकाम, अधेड़ महिला गिरफ्तार

रायपुर। अंबेडकर अस्पताल (मेकाहारा) से नवजात बच्चे को चुराने की कोशिश कर रही एक अधेड़ महिला को समय रहते पकड़ लिया गया।

घटना तब हुई जब महिला बच्चे को लेकर ट्रेन से भागने की तैयारी में थी। सीसीटीवी फुटेज और अस्पताल की सुरक्षा टीम की सतर्कता ने इस घटना को अंजाम तक पहुंचने से रोक दिया।

सीसीटीवी फुटेज से मिली अहम जानकारी

अस्पताल के सीसीटीवी कैमरों में महिला के संदिग्ध गतिविधियों की पहचान की गई। फुटेज के आधार पर सुरक्षा गार्डों ने तुरंत कार्रवाई करते हुए महिला को पकड़ लिया और बच्चे को सुरक्षित रेस्क्यू कर लिया।

सिक्योरिटी कंपनी का सराहनीय योगदान

अंबेडकर अस्पताल की सुरक्षा कंपनी ने सतर्कता और जिम्मेदारी का परिचय देते हुए बच्चे को सही सलामत उसके परिवार तक पहुंचाया। इस घटना के बाद अस्पताल प्रबंधन ने सुरक्षा व्यवस्था और मजबूत करने का आश्वासन दिया है।

पुलिस की कार्रवाई

गिरफ्तार महिला को मौदहापारा थाने में सौंप दिया गया है, जहां उससे पूछताछ की जा रही है। पुलिस ने बताया कि यह मामला संगठित गिरोह से जुड़ा हो सकता है। महिला से जुड़े अन्य व्यक्तियों और घटनाओं की जांच की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button