ब्रेकिंग
राज्यपाल ने संत शदाराम साहिब भाषा भवन का किया शिलान्यास राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के अपमान पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने लिखा ममता बनर्जी को कड़ा पत्र प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना में छत्तीसगढ़ देश में अव्वल ईश्वर की अनुपम कृति हैं महिलाएं : उप मुख्यमंत्री अरुण साव 4.24 करोड़ के विज्ञापन पर घमासान, भूपेश सरकार के फैसले की जांच के संकेत कैबिनेट के बड़े निर्णय: नए विधेयकों और योजनाओं को स्वीकृति ईश्वर की अनमोल कृति हैं महिलाएं : अरुण साव पुरानी रंजिश में युवक पर धारदार हथियार से हमला, सुपेला पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार महापौर की अनोखी पहल,सड़क सुरक्षा का संदेश: महापौर द्वारा तीन अलग-अलग शादियों में पहुँचकर दूल्हा-दुल्... अवैध अफीम खेती प्रकरण से जुड़े व्यक्तियों के अवैध अतिक्रमण पर पुलिस और प्रशासन की कार्रवाई – बुलडोजर...
देश

पति को छोड़ प्रेमी संग फरार हुई महिला, बच्चों और लाखों के गहनों सहित गायब

एक शादीशुदा महिला पर ऐसे इश्क का बुखार चढ़ा कि उसने शर्म की सारी सीमाएं पार कर दीं। प्रेमी के लिए उसने अपने पति और ससुराल के बारे में भी नहीं सोचा।

घर से कैश के साथ ही लाखों रुपये के गहने लेकर महिला प्रेमी संग फरार हो गई। पति की शिकायत पर पुलिस मामले की जांच कर रही है।

एक महिला अपने दो बच्चों संग घर से फरार हो गई। वह साथ में लाखों रुपये के जेवरात भी ले गई।

महिला के पति ने अपने ही एक रिश्तेदार पर अपहरण का आरोप लगा तहरीर दी है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर अपहरण का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

मोहल्ला आनंदपुरी फेस-3 तल्ली बमोरी, मुखानी निवासी पीड़ित ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि घटना 24 दिसंबर की है।

2013 में उसकी शादी बदायूं, यूपी निवासी युवती से हुई। उसका एक दस साल का बेटा और छह साल की बेटी है। वह एक बैंक में प्राइवेट नौकरी करता है।

आरोप लगाया कि 24 दिसंबर को वह ड्यूटी पर निकल गया था। घर पर उसकी मां के अलावा पत्नी और दोनों बच्चे थे।

बताया कि इसी बीच उसकी मां पास के एक मंदिर में पूजा करने गईं और जब वापिस आईं तो घर के दरवाजे पर ताला लगा था।

ढूंढखोज की गई तो पत्नी और दोनों बच्चों का कोई पता नहीं लग सका। पीड़ित ने तहरीर में लिखा कि विश्वसनीय सूत्रों से पता चला है|

उसकी पत्नी और दोनों बच्चों को उसका एक रिश्तेदार जयवीर सिंह पुत्र प्रेमपाल सिंह निवासी मिर्जापुर, जिला शांहजहापुर यूपी व हाल निवासी सुल्तानपुरी दिल्ली बहला फुसलाकर अपहरण करके ले गया है।

आरोप लगाया कि उसकी पत्नी बच्चों के साथ ही घर का सारा जेवर जो कि 19-20 लाख रुपये का है, लेकर गई है।

इसके अलावा नगदी व कपड़े अन्य सामान भी साथ लेकर गई है। कोतवाल राजेश यादव ने बताया कि पीड़ित पति की तहरीर पर आरोपी रिश्तेदार के खिलाफ अपहरण की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच पड़ताल की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button