ब्रेकिंग
छत्तीसगढ़ में घरेलू एलपीजी गैस एवं डीजल-पेट्रोल का पर्याप्त स्टॉक, आपूर्ति व्यवस्था पर सतत निगरानी क... कबीरधाम में सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए शुरू होगी बड़ी मुहिम नगरपालिकाओं एवं त्रिस्तरीय पंचायतों के आम / उप निर्वाचन 2026 हेतु निर्वाचक नामावली कार्यक्रम जारी मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में छत्तीसगढ़ राजधानी क्षेत्र विकास प्राधिकरण (SCR) की पहली बैठक आयोजित प्रतिबंधित प्लास्टिक के खिलाफ निगम की सख्त कार्रवाई, कई दुकानों से डिस्पोजल गिलास व झिल्ली पन्नी जब्... राज्यपाल ने संत शदाराम साहिब भाषा भवन का किया शिलान्यास राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के अपमान पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने लिखा ममता बनर्जी को कड़ा पत्र प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना में छत्तीसगढ़ देश में अव्वल ईश्वर की अनुपम कृति हैं महिलाएं : उप मुख्यमंत्री अरुण साव 4.24 करोड़ के विज्ञापन पर घमासान, भूपेश सरकार के फैसले की जांच के संकेत
दुर्ग

लूट के आरोपियों को पुलिस ने दबोचा, लूट का सामान बरामद

दुर्ग। थाना उतई में दिनांक 30.01.2025 को एक व्यक्ति त्रिभुवन साहू ने लूट की रिपोर्ट दर्ज कराई, जिसमें उन्होंने बताया कि पाटन रोड ढौर चौक के पास दो व्यक्तियों ने उनके ओप्पो कंपनी के मोबाइल को लूट लिया था। प्रार्थी ने लिखा था कि एक व्यक्ति ने उन्हें पकड़ा और दूसरा व्यक्ति उनके जेब से मोबाइल छीनकर फरार हो गया। इसके बाद पुलिस ने तुरंत मामला दर्ज कर जांच शुरू की।

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक महोदय श्री जितेन्द्र शुक्ला, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) श्री अभिषेक झा और SDOP पाटन श्री अनुप कुमार लकड़ा के निर्देश पर आरोपी व्यक्तियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई शुरू की गई।

जांच के दौरान पुलिस को जानकारी मिली कि लूट के आरोपियों का नाम नीरज कुमार सरदार और रामरतन यादव है, जो बिहार के निवासी हैं और गुरुकृपा फीड्स मिल, ढौर में काम करते हैं। पुलिस ने आरोपियों के पते पर दबिश दी, तो दोनों आरोपी पुलिस को देख कर भागने का प्रयास करने लगे, लेकिन पुलिस ने घेराबंदी कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया।

पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि उन्होंने 29.01.2025 को अपने ठेकेदार से मोटरसाइकिल सीजी 07 बीक्यू 7916 मांगी थी और दुर्ग घूमने गए थे। रास्ते में एक व्यक्ति अकेला जा रहा था, तब उन्होंने लूटने की योजना बनाई। दोनों ने मिलकर प्रार्थी की मोटरसाइकिल को ओवरटेक किया और उसे गिराकर उसका मोबाइल छीन लिया। बाद में वे गुरुकृपा फीड्स मिल ढौर में जाकर छिप गए।

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से प्रार्थी का लूटा हुआ मोबाइल (कीमत 14,000 रुपये) और घटना में इस्तेमाल की गई मोटरसाइकिल (कीमत 30,000 रुपये) बरामद की। कुल 44,000 रुपये की संपत्ति की बरामदगी के बाद आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया।

इस कार्रवाई में थाना प्रभारी उतई निरीक्षक विपिन रंगारी, उप निरीक्षक कमल सिंह सेंगर, सउनि नेमन सिंह साहू, आरक्षक सुरेन्द्र सिंह चौहान और कृष्णा बंजारे की अहम भूमिका रही। पुलिस की तत्परता और सटीक कार्रवाई से लूट के आरोपियों को जल्द ही पकड़ लिया गया और पीड़ित को न्याय दिलवाया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button