ब्रेकिंग
पुरानी रंजिश में युवक पर धारदार हथियार से हमला, सुपेला पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार महापौर की अनोखी पहल,सड़क सुरक्षा का संदेश: महापौर द्वारा तीन अलग-अलग शादियों में पहुँचकर दूल्हा-दुल्... अवैध अफीम खेती प्रकरण से जुड़े व्यक्तियों के अवैध अतिक्रमण पर पुलिस और प्रशासन की कार्रवाई – बुलडोजर... महिला दिवस पर महापौर अलका बाघमार ने नर्सिंग स्टाफ का किया सम्मान, हेलमेट भेंट कर दिया सुरक्षा का संद... छात्र समस्याओं पर एनएसयूआई का विरोध, समाधान नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी ग्रीष्म ऋतु में पेयजल समस्या निदान हेतु नोडल अधिकारी नियुक्त जिला सूरजपुर न्यायालय में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस का भव्य आयोजन - नारी शक्ति का हुआ सम्मान कम्प्यूटर कोचिंग से भविष्य सँवार रहीं हैं प्रियंका सुंदरी गांव में आबकारी-पुलिस की संयुक्त कार्रवाई, 19.62 बल्क लीटर देशी शराब जब्त निर्माणाधीन पानी टंकी का शिक्षक नगर का महापौर अलका बाघमार ने किया निरीक्षण, गुणवत्ता में लापरवाही पर...
देश

गुजरात के डांग जिले में तीर्थयात्रियों को ले जा रही बस गिरी, 5 की मौत, 17 घायल

गुजरात के डांग जिले में तीर्थयात्रियों को ले जा रही एक निजी बस गहरी खाई में गिर गई। इसमें 5 लोगों की मौत हो गई। 17 गंभीर रूप से घायल हैं।

पुलिस के मुताबिक, यह हादसा रविवार सुबह करीब 4.15 बजे हुआ। सापुतारा हिल स्टेशन के पास बस ड्राइवर ने बस पर से नियंत्रण खो दिया, जिससे वह खाई में गिर गई।

बस महाराष्ट्र के त्र्यंबकेश्वर से 48 तीर्थयात्रियों को लेकर गुजरात के द्वारका जा रही थी, तभी यह दुर्घटना हुई। अधिकारी ने कहा कि तीर्थयात्री मध्य प्रदेश के गुना, शिवपुरी और अशोकनगर जिलों के थे।

हादसे में इनकी गई जान

रतनलाल जाटव, बस ड्राइवर

भोलाराम कुशवाह, निवासी रामगढ़, शिवपुरी

गुड्डी राजेश यादव, निवासी रामगढ़, शिवपुरी

कमलेश वीरपाल यादव, निवासी रामगढ़, शिवपुरी

बृजेंद्र उर्फ पप्पू यादव, निवासी बिजरौनी, शिवपुरी

अधिकारी बोले- ब्रेक फेल होने से हादसा डांग कलेक्टर महेश पटेल ने कहा- “यात्रियों ने बताया, बस सापुतारा में रुकी थी। जहां चाय और नाश्ता किया गया। इसके बाद यात्रा दोबारा शुरू हुई। ऐसा लगता है कि ब्रेक फेल होने के कारण ड्राइवर ने कंट्रोल खो दिया।

23 दिसंबर को धार्मिक यात्रा पर निकले थे श्रद्धालु जानकारी के अनुसार, मध्य प्रदेश के शिवपुरी, गुना और अशोकनगर जिलों से श्रद्धालुओं का दल 23 दिसंबर को धार्मिक यात्रा पर निकला था। ये लोग उत्तरप्रदेश, महाराष्ट्र और गुजरात के अलग-अलग तीर्थ स्थलों की यात्रा कर रहे थे। कुल चार बसों में यात्रा कर रहे श्रद्धालुओं में से एक बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button