ब्रेकिंग
राज्यपाल ने संत शदाराम साहिब भाषा भवन का किया शिलान्यास राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के अपमान पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने लिखा ममता बनर्जी को कड़ा पत्र प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना में छत्तीसगढ़ देश में अव्वल ईश्वर की अनुपम कृति हैं महिलाएं : उप मुख्यमंत्री अरुण साव 4.24 करोड़ के विज्ञापन पर घमासान, भूपेश सरकार के फैसले की जांच के संकेत कैबिनेट के बड़े निर्णय: नए विधेयकों और योजनाओं को स्वीकृति ईश्वर की अनमोल कृति हैं महिलाएं : अरुण साव पुरानी रंजिश में युवक पर धारदार हथियार से हमला, सुपेला पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार महापौर की अनोखी पहल,सड़क सुरक्षा का संदेश: महापौर द्वारा तीन अलग-अलग शादियों में पहुँचकर दूल्हा-दुल्... अवैध अफीम खेती प्रकरण से जुड़े व्यक्तियों के अवैध अतिक्रमण पर पुलिस और प्रशासन की कार्रवाई – बुलडोजर...
भिलाई

कोतवाली थाना क्षेत्र में चोरी की घटनाओं में वृद्धि, चार मोटरसाइकिल चोरी होने की शिकायत दर्ज

भिलाई | कोतवाली थाना क्षेत्र में दो प्रार्थियों ने अपनी अपनी मोटरसाइकिल चोरी होने की शिकायत दर्ज कराई है। मिथिलेश कुंभकार ने शिकायत दर्ज कराई कि वह सेल्समेन का काम करता है। 25 जनवरी की शाम को वह इंदिरा मार्केट कुआं चौक गोपाल स्वीट्स के पास अपनी मोटरसाइकिल स्प्लेंडर प्लस क्रमांक सीजी 07 ए यु 2066 को खड़ी किया था ।

थोड़ी देर बाद जब वह वापस आया तो देखा उसकी मोटरसाइकिल गायब थी आसपास तलाशने के बाद जब उसकी मोटरसाइकिल नहीं मिली तब प्रार्थी ने थाना पहुंचकर शिकायत दर्ज कराया। चोरी गए मोटरसाइकिल की कीमत लगभग 20000 रुपएअआंकी की गई है।

इसी तरह अमित कुमार मांझी ने शिकायत दर्ज कराई कि वह कैंप नंबर दो भिलाई निवासी है और मछली का व्यापार करता है। 1 फरवरी को दोपहर 1:00 बजे वह अपनी मोटरसाइकिल स्प्लेंडर प्लस क्रमांक सीजी 07 बी टी 8036 को कमलेश पान ठेला के बाजू सुलभ शौचालय के पास इंदिरा मार्केट में लॉक करके खड़ी कर दिया था।

इसके बाद वह मार्केट के भीतर चला गया था। थोड़ी देर बाद जब वापस आया तो देखा उसकी अज्ञात चोर ने मोटरसाइकिल की चोरी कर ली थी। दोनों ही मामले में पुलिस ने अपराध दर्ज कर जांच में लिया है।

उल्लेखनीय की कुछ दिन पूर्व ही प्रार्थी वेद प्रकाश यादव ने कोतवाली थाना में शिकायत दर्ज कराई थी कि 12 जनवरी की शाम 6:00 बजे वह इंदिरा मार्केट दुर्ग आया हुआ था। उसने अपनी गाड़ी पैशन प्रो क्रमांक सीजी 07 एवी 1667 को इंदिरा मार्केट कुआं चौक के पास लॉक करके खड़ी कर दिया था और वह सब्जी लेने के लिए मार्केट के भीतर चला गया था।

सब्जी लेने के बाद जब वह अपनी मोटरसाइकिल के पास आया तो देखा उसकी मोटरसाइकिल गायब थी। इसके बाद प्रार्थी अपने पारिवारिक काम से शहर से बाहर चला गया था, जिस कारण प्रार्थी 28 जनवरी को थाना में पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई है।

इसी तरह कोतवाली थाना में मोहित मधुर धनकानी निवासी सिद्धिविनायक मंदिर के पीछे वार्ड नंबर 29 ने शिकायत दर्ज कराई थी कि उसने अपनी मोटरसाइकिल एक्टिवा क्रमांक सी जी 07 सी क्यू 4301 को फरिश्ता कांप्लेक्स के सामने 22 जनवरी की दोपहर 12:00 लॉक कर खड़ी कर दिया था और वह दुकान के अंदर चला गया था। थोड़ी देर बाद जब वह वापस आया तो देखा कि उसकी एक्टिवा गायब थी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button