ब्रेकिंग
अफीम की अवैध खेती पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का कड़ा रुख प्रशिक्षु न्यायाधीश लोकतंत्र के तीसरे स्तंभ के रूप में निभाएंगे महत्वपूर्ण भूमिका : मुख्यमंत्री श्री... बिजली उपभोक्ताओं की पीड़ा को दूर करेगी समाधान योजना : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय पटरीपार सिकोला भाटा सब्जी मार्केट में निगम की बड़ी कार्रवाई, नाली के ऊपर बने 35 से अधिक अवैध निर्माण... छत्तीसगढ़ में घरेलू एलपीजी गैस एवं डीजल-पेट्रोल का पर्याप्त स्टॉक, आपूर्ति व्यवस्था पर सतत निगरानी क... कबीरधाम में सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए शुरू होगी बड़ी मुहिम नगरपालिकाओं एवं त्रिस्तरीय पंचायतों के आम / उप निर्वाचन 2026 हेतु निर्वाचक नामावली कार्यक्रम जारी मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में छत्तीसगढ़ राजधानी क्षेत्र विकास प्राधिकरण (SCR) की पहली बैठक आयोजित प्रतिबंधित प्लास्टिक के खिलाफ निगम की सख्त कार्रवाई, कई दुकानों से डिस्पोजल गिलास व झिल्ली पन्नी जब्... राज्यपाल ने संत शदाराम साहिब भाषा भवन का किया शिलान्यास
बालोद

ग्राम पंचायत टटेंगा में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव का बहिष्कार, ग्रामीणों ने प्रशासन पर लगाया आरोप

बालोद। छत्तीसगढ़ में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के पहले चरण में बालोद जिले के डौंडी लोहारा ब्लॉक के ग्राम पंचायत टटेंगा के ग्रामीणों ने मतदान का बहिष्कार कर दिया है।

सुबह से मतदान केंद्र सूना पड़ा है, जबकि जिले के अन्य 543 मतदान केंद्रों पर मतदान प्रक्रिया सामान्य रूप से चल रही है।

ग्रामीणों ने सरपंच और पंच पदों के लिए किसी भी उम्मीदवार को खड़ा नहीं किया और प्रशासन से कई वर्षों से लंबित मांगों का समाधान नहीं होने पर नाराजगी जताई।

ग्रामीणों के अनुसार, टटेंगा गांव को पूर्ण पंचायत का दर्जा देने की मांग लंबे समय से की जा रही है, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई।

इसके अलावा, गांव तक जाने वाली सड़क की जर्जर हालत को लेकर भी वे विरोध कर रहे हैं, जिसे दुरुस्त किए जाने की मांग की गई है।

इसके अलावा, विधायक द्वारा घोषित मंदिर निर्माण कार्य भी अब तक शुरू नहीं हो सका है, और इसे जल्द पूरा करने की मांग की गई है|

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button