ब्रेकिंग
अफीम की अवैध खेती पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का कड़ा रुख प्रशिक्षु न्यायाधीश लोकतंत्र के तीसरे स्तंभ के रूप में निभाएंगे महत्वपूर्ण भूमिका : मुख्यमंत्री श्री... बिजली उपभोक्ताओं की पीड़ा को दूर करेगी समाधान योजना : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय पटरीपार सिकोला भाटा सब्जी मार्केट में निगम की बड़ी कार्रवाई, नाली के ऊपर बने 35 से अधिक अवैध निर्माण... छत्तीसगढ़ में घरेलू एलपीजी गैस एवं डीजल-पेट्रोल का पर्याप्त स्टॉक, आपूर्ति व्यवस्था पर सतत निगरानी क... कबीरधाम में सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए शुरू होगी बड़ी मुहिम नगरपालिकाओं एवं त्रिस्तरीय पंचायतों के आम / उप निर्वाचन 2026 हेतु निर्वाचक नामावली कार्यक्रम जारी मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में छत्तीसगढ़ राजधानी क्षेत्र विकास प्राधिकरण (SCR) की पहली बैठक आयोजित प्रतिबंधित प्लास्टिक के खिलाफ निगम की सख्त कार्रवाई, कई दुकानों से डिस्पोजल गिलास व झिल्ली पन्नी जब्... राज्यपाल ने संत शदाराम साहिब भाषा भवन का किया शिलान्यास
भिलाई

भिलाई के छावनी चौक के पास बैटरी दुकान में दिनदहाड़े चोरी, डेढ़ लाख की रकम की चोरी

भिलाई  | भिलाई के नंदिनी रोड छावनी चौक स्थित एनजे बैटरी की दुकान में दिनदहाड़े चोरी हो गई। चोरों ने दुकान के अंदर घुसकर गल्ले का ताला तोड़कर डेढ़ लाख रुपए पार कर दिया। घटना जामुल थाना इलाके की है।

दुकान संचालक ने पुलिस को बताया कि, दुकान के अंदर जहां वो बैठता है, उसी टेवल में एक ड्रॉज को गल्ला बनाकर रखा था। उसमें बाकायदा उसने लॉक लगवाकर रखा है। सोमवार को दोपहर उसने दुकान का शटर आधा गिराया और अंदर का डोर लॉक कर घर खाना खाने चला गया।

वो हमेशा इसी तरह आधी दुकान खुली छोड़कर खाना खाने जाता था। जब वो खाना खाकर घर से लौटा तो देखा कि दुकान के डोर का लॉक टूटा है। अंदर जाकर देखा तो गल्ला का लॉक भी टूटा था। उसमें रखे डेढ़ लाख रुपए कोई चोरी कर ले गया था।

क्लाइंट को देने के लिए रखे थे रुपए

इसके बाद उसने चोरी की वारदात की सूचना जामुल पुलिस को दी। जामुल पुलिस सूचना पाकर मौके पर पहुंची। पुलिस आरोपी को पकड़ने के लिए सीसीटीवी कैमरा चेक कर रही है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

दुकान संचालक ने बताया कि, उसने दुकान के गल्ले में क्लाइंट को देने के लिए डेढ़ लाख रुपए रखे थे। वो दोपहर में पैसा लेने आने वाला था। इसी दौरान दोपहर में उसके यहां चोरी हो गई।

अक्षरधाम कॉलोनी में निर्माणाधीन मकान में चोरी

इस घटना से पहले 22 और 23 फरवरी की देर रात कुछ अज्ञात लोगों ने ढांचा भवन शारदा सरोवर तालाब के बगल से स्थित अक्षरधाम कॉलोनी में एक निर्माणाधीन मकान में घुसकर केबल वायर को काटकर चोरी कर लिया था। जामुल पुलिस इस मामले की भी जांच कर रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button