ब्रेकिंग
छात्र समस्याओं पर एनएसयूआई का विरोध, समाधान नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी ग्रीष्म ऋतु में पेयजल समस्या निदान हेतु नोडल अधिकारी नियुक्त जिला सूरजपुर न्यायालय में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस का भव्य आयोजन - नारी शक्ति का हुआ सम्मान कम्प्यूटर कोचिंग से भविष्य सँवार रहीं हैं प्रियंका सुंदरी गांव में आबकारी-पुलिस की संयुक्त कार्रवाई, 19.62 बल्क लीटर देशी शराब जब्त निर्माणाधीन पानी टंकी का शिक्षक नगर का महापौर अलका बाघमार ने किया निरीक्षण, गुणवत्ता में लापरवाही पर... नो-एंट्री का उल्लंघन करने वाले भारी वाहनों पर यातायात पुलिस की सख्त कार्यवाही दुर्ग जिला ठेठवार यादव समाज का सम्पन्न हुवा रंग पंचमी होली मिलन का आयोजन नो-एंट्री का उल्लंघन करने वाले भारी वाहनों पर यातायात पुलिस की सख्त कार्यवाही अग्निवीर भर्ती अभियान के लिए कलेक्टर आकाश छिकारा ने दिया कैरियर मार्गदर्शन
भिलाई

सीमेंटीकरण के लिए महापौर ने किया भूमिपूजन- बारिश की समस्या से निजात

रिसाली |रिसाली सेक्टर वार्ड क्र. 8 के सी ब्लाॅक क्वाटर के खाली जगहों में सीमेंटीकरण किया जाएगा। महापौर शशि सिन्हा समेत एमआईसी सद्स्यों ने भूमिपूजन किया। इस कार्य के लिए शशि सिन्हा ने महापौर नीधि से 5 लाख स्वीकृत की है।

महापौर ने बताया कि पार्षद चन्द्रभान सिंह ठाकुर ने यहां  के नागरिकों की समस्या को प्रमुखता से बताया था। दरअसल आवास पुराना होने के कारण सड़क की ऊचाई बढ़ गई है। यही वजह है कि सी ब्लाॅक में बारिश का पानी भर जाता है। इस वजह से नागरिकों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है।

उन्होंने बताया कि सीमेंटीकरण होने से समस्या से पूर्ण रूप से निजात मिलेगी। भूमिपूजन अवसर पर एमआईसी जहीर अब्बास, संजू नेताम, ममता यादव, परमेश्वर कुमार, चन्द्रप्रकाश सिंह, पार्षद चन्द्रभान सिंह ठाकुर, अनुप डे, जमुना ठाकुर आदि उपस्थित थे।

इन 5 ब्लाॅक का होगा सीमेंटीकरण
रिसाली सेक्टर 149, 148, 147, 151 और 142 सी ब्लाॅक में सीमेंटीकरण किया जाएगा। महापौर ने निर्देश दिए है कि सीमेंटीकरण वाले स्थान में पेड़ होने पर चबुतरा अवश्य बनाए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button