ब्रेकिंग
कैबिनेट के बड़े निर्णय: नए विधेयकों और योजनाओं को स्वीकृति ईश्वर की अनमोल कृति हैं महिलाएं : अरुण साव पुरानी रंजिश में युवक पर धारदार हथियार से हमला, सुपेला पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार महापौर की अनोखी पहल,सड़क सुरक्षा का संदेश: महापौर द्वारा तीन अलग-अलग शादियों में पहुँचकर दूल्हा-दुल्... अवैध अफीम खेती प्रकरण से जुड़े व्यक्तियों के अवैध अतिक्रमण पर पुलिस और प्रशासन की कार्रवाई – बुलडोजर... महिला दिवस पर महापौर अलका बाघमार ने नर्सिंग स्टाफ का किया सम्मान, हेलमेट भेंट कर दिया सुरक्षा का संद... छात्र समस्याओं पर एनएसयूआई का विरोध, समाधान नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी ग्रीष्म ऋतु में पेयजल समस्या निदान हेतु नोडल अधिकारी नियुक्त जिला सूरजपुर न्यायालय में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस का भव्य आयोजन - नारी शक्ति का हुआ सम्मान कम्प्यूटर कोचिंग से भविष्य सँवार रहीं हैं प्रियंका
भिलाई

दो गुटों की भिड़ंत: युवक पर चाकू से जानलेवा हमला, पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू की

भिलाई ।भिलाई के छावनी थाना क्षेत्र में मंगलवार, 25 फरवरी की रात को दो गुटों के बीच जबरदस्त मारपीट हुई। इस दौरान एक युवक पर चाकू से हमला कर दिया गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

हमले में घायल युवक को उसके मित्र ने गंभीर हालत में अस्पताल पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसे दुर्ग जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

घायल युवक की पहचान 24 वर्षीय गोपी तिवारी के रूप में हुई, जो कैंप 1 शास्त्री नगर, भिलाई का निवासी है। घटना के समय गोपी तिवारी मुन्ना होटल के पास खड़ा था|

जब वहीं के रहने वाले रवि तिवारी और उसका भाई वहां पहुंचे और गोपी से बहस करने लगे। बहस जल्द ही हाथापाई में बदल गई, और इसी दौरान रवि तिवारी ने चाकू निकालकर गोपी पर कई वार कर दिए।

गंभीर रूप से घायल गोपी खून से लथपथ वहीं गिर पड़ा, और आरोपी तुरंत मौके से फरार हो गए। मंगल सिंह, जो खुद भी शास्त्री नगर में रहता है, ने पुलिस को बताया कि गोपी का अत्यधिक खून बह रहा था और वह बेहोश हो चुका था। ऐसे में उसने तुरंत एक गाड़ी बुलाई और स्थानीय लोगों की मदद से उसे सुपेला अस्पताल पहुंचाया।

इस बीच, घटना की जानकारी डायल 112 को भी दी गई। सूचना मिलते ही छावनी पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस ने बताया कि आरोपी की तलाश की जा रही है और जल्द ही उसे गिरफ्तार किया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button