ब्रेकिंग
वाहन चालकों के लिए हेलमेट, सीटबेल्ट के उपयोग व लायसेंस एवं बीमा होना जरूरी- न्यायमूर्ति श्री अभय मनो... नागरिकों की शिकायते सुनने टोल फ्री नंबर 1800 233 0788 सेवा में डिप्टी कलेक्टर को सौंपा गया अतिरिक्त प्रभार अपर कलेक्टरों के मध्य कार्यों का विभाजन प्याऊ घर की सुविधा मिलने से लोगों को भीषण गर्मी में पेयजल उपलब्ध होता है,स्वयंसेवी संस्थाओं ने हमेशा... रास्ते में मोबाईल छीन कर भागने वाले को पकड़ने में दुर्ग पुलिस को मिली सफलता उपभोक्ताओं को न्याय दिलाने में उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग के कार्य सराहनीय – अरुण साव मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने युवाओं के साथ किया आत्मीय संवाद श्रमिक कल्याण और ऊर्जा के क्षेत्र में विकास को लेकर राज्य सरकार प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री विष्णु देव स... दुर्ग में दो अलग-अलग घटनाओं में दो युवक की मौत, एक की लाश नदी में मिली, दूसरा तालाब में डूबा
दुर्ग

दुर्ग नगर निगम सभापति चयन को लेकर भाजपा की महत्वपूर्ण बैठक

दुर्ग | दुर्ग जिले के भाजपा कार्यालय में नगर निगम सभापति चयन को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक की अध्यक्षता भाजपा प्रदेश महामंत्री एवं नगर निगम दुर्ग के पर्यवेक्षक संजय श्रीवास्तव ने की।

इस मौके पर भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष एवं दुर्ग संभाग प्रभारी भूपेंद्र सवन्नी, सांसद विजय बघेल, जिला संगठन प्रभारी राजीव अग्रवाल, भाजपा जिला अध्यक्ष सुरेंद्र कौशिक, निवृत्तमान जिला अध्यक्ष जितेंद्र वर्मा, महापौर अलका बाघमार सहित नगर निगम दुर्ग के सभी नवनिर्वाचित पार्षद गण और संगठन के प्रमुख नेता उपस्थित रहे।

बैठक में भाजपा प्रदेश महामंत्री संजय श्रीवास्तव ने कहा कि यह जीत हमारे शीर्ष नेतृत्व और सभी कार्यकर्ताओं के सामूहिक प्रयास का परिणाम है। उन्होंने आगे कहा कि इस बार भारतीय जनता पार्टी को जो अभूतपूर्व जीत मिली है, वह हमारे कार्यकर्ताओं की मेहनत और संगठन के समर्पण का प्रमाण है। उन्होंने यह भी कहा कि पार्टी ने प्रदेश के दूरदराज इलाकों में भी विकास कार्य शुरू किए हैं और भविष्य में भी पार्टी ने जो वादे किए हैं, उन्हें पूरा करेगी।

सांसद विजय बघेल ने कार्यकर्ताओं की मेहनत को सराहा और कहा कि दुर्ग के भाजपा कार्यकर्ताओं ने ऐतिहासिक जीत दर्ज की है। महापौर की ऐतिहासिक जीत और अधिक संख्या में जीतने वाले पार्षद इस बात का संकेत हैं कि भाजपा का जनाधार लगातार बढ़ रहा है। अब, हम सब मिलकर दुर्ग का चौमुखी विकास करेंगे।

भूपेंद्र सवन्नी ने कहा कि भाजपा का परचम पंचायत से लेकर पार्लियामेंट तक लहराना चाहिए और इस जीत के लिए दुर्ग के कार्यकर्ताओं की मेहनत का अभिवादन किया। राजीव अग्रवाल ने कहा कि अब हमें सरकार की योजनाओं को लोगों तक पहुंचाने के लिए कड़ी मेहनत करनी है, साथ ही आगामी चुनावों की तैयारी शुरू करनी होगी।

भा.ज.पा. जिला अध्यक्ष सुरेंद्र कौशिक ने भी कार्यकर्ताओं के समर्पण और प्रयासों को सराहा, और बताया कि दुर्ग में अब तक की सबसे बड़ी जीत हासिल हुई है, जो कांग्रेस के लिए एक बड़ा झटका है। 60 वार्डों में से भाजपा ने 40 वार्डों में जीत हासिल की है, जो संगठन की मजबूती का परिणाम है।

बैठक में मंडल भाजपा अध्यक्ष महेंद्र लोढ़ा, मनमोहन शर्मा, बंटी चौहान, कमलेश फेकर, कौशल साहू समेत नगर निगम दुर्ग के समस्त नवनिर्वाचित पार्षद गण भी मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button