ब्रेकिंग
छत्तीसगढ़ में घरेलू एलपीजी गैस एवं डीजल-पेट्रोल का पर्याप्त स्टॉक, आपूर्ति व्यवस्था पर सतत निगरानी क... कबीरधाम में सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए शुरू होगी बड़ी मुहिम नगरपालिकाओं एवं त्रिस्तरीय पंचायतों के आम / उप निर्वाचन 2026 हेतु निर्वाचक नामावली कार्यक्रम जारी मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में छत्तीसगढ़ राजधानी क्षेत्र विकास प्राधिकरण (SCR) की पहली बैठक आयोजित प्रतिबंधित प्लास्टिक के खिलाफ निगम की सख्त कार्रवाई, कई दुकानों से डिस्पोजल गिलास व झिल्ली पन्नी जब्... राज्यपाल ने संत शदाराम साहिब भाषा भवन का किया शिलान्यास राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के अपमान पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने लिखा ममता बनर्जी को कड़ा पत्र प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना में छत्तीसगढ़ देश में अव्वल ईश्वर की अनुपम कृति हैं महिलाएं : उप मुख्यमंत्री अरुण साव 4.24 करोड़ के विज्ञापन पर घमासान, भूपेश सरकार के फैसले की जांच के संकेत
दुर्ग

ब्रांड एंबेसडर कर रहे पहल रिसाली को पालीथीन मुक्त करने बांटे 500 कपड़े के थैले

रिसाली | नगर पालिक निगम रिसाली की स्वच्छता ब्रांड एंबेसडर डॉ.सोनाली चक्रवर्ती ने एक अभिनव पहल की  है। रिसाली को पालीथीन मुक्त करने उन्होंने  500 कपड़े के थैले बाँटे। इसकी शुरुआत उन्होंने महिलाओं से की हैं।

रिसाली निगम आयुक्त मोनिका वर्मा के मार्ग दर्शन में सोनाली ने महिलाओं को स्वच्छता अपनाने सीख दे रही है। उन्होंने कहा कि गृहणियों में प्लास्टिक का उपयोग कम करने की आदत डालना मुख्य उद्देश्य है। इससे  शहर में स्वच्छता आएगी। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि शिक्षा विद व पूर्व जिला शिक्षा अधिकारी डॉ. रजनी नेल्सन थी।

पहले जागरूकता
सोनाली ने अपने स्वयंसिद्धा समूह के जागरूकता कार्यक्रम के पश्चात उन्होंने 50 महिलाओं को थैली दी। इस अवसर पर ऐसी महिलाओं का श्रीफल के साथ सम्मानित किया जिन्होंने स्वच्छता स्लोगन प्रतियोगिता में हिस्सा लिया ।

महिलाओं ने की मांग
रिसाली क्षेत्र में जगह-जगह बेतरतीब और अवैध तरीके से लगे होर्डिंग, पोस्टर,बैनर को आयुक्त से हटाने की मांग भी की है। महिलाओं ने कहा है कि इससे न केवल क्षेत्र की सुंदरता खराब हो रही है बल्कि दुर्घटना की संभावना भी बनी हुई है।

स्लोगन प्रतियोगिता में ये हुई शामिल
संध्या तिवारी, वंदना नाडंबर,रूमा दे, सीमा लदेर, रतना दुफारे,रुचिता चावड़ा, सीमा कनोजे, सोमाली शर्मा,अनामिका कपूर,वैशालीनी संतोष,पुष्पा पाटिल, काकोली चौधरी,बिंदु नायक, नमिता त्रिपाठी,

ज्योति गांधी, डॉ.पूर्णिमा लाल, कमल चक्रवर्ती, सुशीला साहू, ममता बिस्वाल, लक्ष्मी साहू, रीता वैष्णव,बनानी मैती, राजकुमारी कनोजे,डॉ. अक्षुणा वैष्णव,मेनका वर्मा,डॉ. पूर्णिमा लाल,गीता चौधरी,अलका शर्मा,नीरा लखेरा, हर्षा रामटेके।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button