ब्रेकिंग
पुरानी रंजिश में युवक पर धारदार हथियार से हमला, सुपेला पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार महापौर की अनोखी पहल,सड़क सुरक्षा का संदेश: महापौर द्वारा तीन अलग-अलग शादियों में पहुँचकर दूल्हा-दुल्... अवैध अफीम खेती प्रकरण से जुड़े व्यक्तियों के अवैध अतिक्रमण पर पुलिस और प्रशासन की कार्रवाई – बुलडोजर... महिला दिवस पर महापौर अलका बाघमार ने नर्सिंग स्टाफ का किया सम्मान, हेलमेट भेंट कर दिया सुरक्षा का संद... छात्र समस्याओं पर एनएसयूआई का विरोध, समाधान नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी ग्रीष्म ऋतु में पेयजल समस्या निदान हेतु नोडल अधिकारी नियुक्त जिला सूरजपुर न्यायालय में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस का भव्य आयोजन - नारी शक्ति का हुआ सम्मान कम्प्यूटर कोचिंग से भविष्य सँवार रहीं हैं प्रियंका सुंदरी गांव में आबकारी-पुलिस की संयुक्त कार्रवाई, 19.62 बल्क लीटर देशी शराब जब्त निर्माणाधीन पानी टंकी का शिक्षक नगर का महापौर अलका बाघमार ने किया निरीक्षण, गुणवत्ता में लापरवाही पर...
रायपुर

रेलवे स्टेशन की पार्किंग में कार में लगी भीषण आग, अफरा-तफरी का माहौल

रायपुर | रायपुर रेलवे स्टेशन की पार्किंग में खड़ी एक कार में भीषण आग लग गई, जिससे आस-पास के इलाके में अफरा-तफरी का माहौल पैदा हो गया। आग की लपटें तेज़ थीं और लगातार कार में विस्फोट हो रहे थे, जिसके कारण स्टेशन परिसर में घबराहट फैल गई।

आनन-फानन में रेलवे अधिकारियों और पुलिस बल ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पार्किंग में खड़े अन्य वाहनों को हटाया। इस दौरान रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) और पुलिस बल मौके पर मौजूद थे, जो स्थिति को नियंत्रित करने में लगे हुए हैं।

हालांकि, अब तक आग पर काबू नहीं पाया जा सका है, लेकिन राहत की बात यह है कि इस भीषण आग में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई है। आग से जुड़े कारणों का पता अभी तक नहीं चल सका है, और जांच जारी है।

यह घटना रायपुर रेलवे स्टेशन की पार्किंग में ऐसी दूसरी घटना है, क्योंकि इससे पहले अप्रैल 2017 में भी यहां एक आग लगने की घटना घटी थी, जिसमें लगभग 500 दोपहिया वाहन जलकर खाक हो गए थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button