ब्रेकिंग
छात्र समस्याओं पर एनएसयूआई का विरोध, समाधान नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी ग्रीष्म ऋतु में पेयजल समस्या निदान हेतु नोडल अधिकारी नियुक्त जिला सूरजपुर न्यायालय में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस का भव्य आयोजन - नारी शक्ति का हुआ सम्मान कम्प्यूटर कोचिंग से भविष्य सँवार रहीं हैं प्रियंका सुंदरी गांव में आबकारी-पुलिस की संयुक्त कार्रवाई, 19.62 बल्क लीटर देशी शराब जब्त निर्माणाधीन पानी टंकी का शिक्षक नगर का महापौर अलका बाघमार ने किया निरीक्षण, गुणवत्ता में लापरवाही पर... नो-एंट्री का उल्लंघन करने वाले भारी वाहनों पर यातायात पुलिस की सख्त कार्यवाही दुर्ग जिला ठेठवार यादव समाज का सम्पन्न हुवा रंग पंचमी होली मिलन का आयोजन नो-एंट्री का उल्लंघन करने वाले भारी वाहनों पर यातायात पुलिस की सख्त कार्यवाही अग्निवीर भर्ती अभियान के लिए कलेक्टर आकाश छिकारा ने दिया कैरियर मार्गदर्शन
दुर्ग

पुलिस महानिरीक्षक राम गोपाल गर्ग का रक्षित आरक्षी केंद्र दुर्ग का वार्षिक निरीक्षण

दुर्ग | पुलिस महानिरीक्षक, दुर्ग रेंज, राम गोपाल गर्ग ने रक्षित आरक्षी केंद्र, दुर्ग का वार्षिक निरीक्षण किया। इस दौरान निरीक्षण परेड आयोजित की गई, जिसमें उत्कृष्ट वेशभूषा धारण करने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों को सम्मानित किया गया।

निरीक्षण के दौरान विभिन्न शाखाओं का अवलोकन किया गया, जिसमें गणवेश शाखा, सुरक्षा उपकरण शाखा, महिला कल्याण केंद्र, वाहन शाखा, कैश शाखा समेत अन्य शाखाओं की समीक्षा की गई। पुलिस महानिरीक्षक ने अधिकारियों से संवाद करते हुए दुर्ग जिले की पुलिस की सराहना की, जो राज्य में एक महत्वपूर्ण स्थान रखता है।

उन्होंने पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे गश्त और पेट्रोलिंग के दौरान निर्धारित वेशभूषा अपनाएं और जनता के साथ सौहार्दपूर्ण व्यवहार करें। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक जितेंद्र शुक्ला और अन्य वरिष्ठ पुलिस अधिकारी भी उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button