ब्रेकिंग
राज्यपाल ने संत शदाराम साहिब भाषा भवन का किया शिलान्यास राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के अपमान पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने लिखा ममता बनर्जी को कड़ा पत्र प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना में छत्तीसगढ़ देश में अव्वल ईश्वर की अनुपम कृति हैं महिलाएं : उप मुख्यमंत्री अरुण साव 4.24 करोड़ के विज्ञापन पर घमासान, भूपेश सरकार के फैसले की जांच के संकेत कैबिनेट के बड़े निर्णय: नए विधेयकों और योजनाओं को स्वीकृति ईश्वर की अनमोल कृति हैं महिलाएं : अरुण साव पुरानी रंजिश में युवक पर धारदार हथियार से हमला, सुपेला पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार महापौर की अनोखी पहल,सड़क सुरक्षा का संदेश: महापौर द्वारा तीन अलग-अलग शादियों में पहुँचकर दूल्हा-दुल्... अवैध अफीम खेती प्रकरण से जुड़े व्यक्तियों के अवैध अतिक्रमण पर पुलिस और प्रशासन की कार्रवाई – बुलडोजर...
भिलाई

महापौर परिषद ने शहर के विकास के लिए विभिन्न कार्यों को दी स्वीकृति

भिलाई। नगर पालिक निगम भिलाई के महापौर परिषद की बैठक महापौर नीरज पाल की अध्यक्षता में ली गई। बैठक में विभिन्न एजेंटा को विस्तृत चर्चा हेतु
विचारार्थ रखा गया था। जोन 01 नेहरू नगर अंतर्गत भिलाई नगर रेल्वे स्टेशन के सुपेला अंडरब्रिज तक रेल्वे लाईन के समानांतर निर्माण, बॉक्स कल्वर्ट एवं विद्युतिकरण
कार्य,

भिलाई नगर रेल्वे स्टेशन से नेहरू नगर अंडरब्रिज तक रेल्वे लाईन
के समानांतर एवं शहरी गौठान के पश्चिम में मार्ग निर्माण एवं विद्युतिकरण
कार्य, नेहरू नगर अंतर्गत 66 एवं 77 एमएलडी डब्लूटीपी के वेस्ट वाटर से
तालाब भरने हेतु खम्हरिया माईनर नहर का आरसीसी कव्हर सहित लाईनिंग कार्य,

कोसानगर रेल्वे स्टेशन शहरी गौठान के पश्चिम में नाला चैनलाईजेशन कार्य,
वार्ड 60 सेक्टर 05 सड़क 32 से सड़क 37 एवं एसपीए की नाली निर्माण कार्य,
जोन 03 अंतर्गत वार्ड 56 भिलाई स्कूल ग्राउण्ड मैदान में ओपन जिम एवं 15
बी के समीप बैडमिंटन कोर्ट निर्माण कार्य का स्थल परिवर्तन कर वार्ड 56
में सड़क 15 एवं 15 ए के मध्य में निर्माण कार्य।

पूर्व में महापौर परिषद के अनुमति के प्रत्याशा में प्रस्तावित खेल परिसर पर बिन्दुवार चर्चा हुई। उक्त स्थल का ड्राईग, डिजाईन एवं खिलाडिय़ों को मिलने वाली सुविधाओं
के बारे में जोन आयुक्त अजय सिंह राजपूत, कार्यपालन अभियंता अखिलेश
चंद्राकर, उप अभियंता बसंत साहू द्वारा विस्तृत रूप से बताया गया। जिसमें
महापौर पाल, एमआईसी के सदस्यगणों एवं आयुक्त राजीव कुमार पाण्डेय की
उपस्थिति में खेल परिसर में विभिन्न खेलों के लिए कार्ययोजना का विस्तृत
व्याख्या किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button