ब्रेकिंग
ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा गिरोह का भंडाफोड़: दुर्ग पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार, नगदी व मोबाइल स... दुर्ग जिले में बड़ा हादसा: नहर में डूबे मंत्रालय के दो कर्मचारी, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी हनुमान जन्मोत्सव पर भव्य पूजा अर्चना और 201 किलो लड्डू का भोग, हजारों भक्तों ने लिया प्रसाद आयुक्त ने सफाई व्यवस्था का निरीक्षण करने पहुँचे कलेक्टरेट परिसर में स्थित डॉ.भीमराव अम्बेडकर जी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धासुम... 8 साल की मासूम बच्ची का अपहरण, घर के आंगन से अज्ञात युवक उठा ले गया – पुलिस की स्पेशल टीम कर रही तला... धरनारत शिक्षिका को बिच्छू ने डंसा, हालत गंभीर – 4 महीने से बीएड शिक्षकों का प्रदर्शन जारी भिलाई में तेज रफ्तार ट्रक ने साइकिल सवार को मारी टक्कर, मौके पर ही मौत,आरोपी ड्राइवर गिरफ्तार दुर्ग में भव्य कर्मा जयंती एवं समाज रत्न सम्मान समारोह सम्पन्न, केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू और व... भाजपा चंडी शीतला मंडल में स्थापना दिवस के अवसर पर वार्ड 03 नया तालाब मठपारा मे स्थित बाबा साहब डॉ भी...
दुर्ग

छत्तीसगढ़ क्रीडा प्रोत्साहन योजना अंतर्गत जिला स्तरीय छत्तीसगढ़ खेल महोत्सव का आयोजन संपन्न

दुर्ग | खेल एवं युवा कल्याण विभाग जिला दुर्ग द्वारा छत्तीसगढ़ क्रीडा प्रोत्साहन योजना अंतर्गत विगत 31 मार्च 2025 को जिला स्तरीय छत्तीसगढ़ खेल महोत्सव वर्ष 2024-25 का आयोजन खेल मैदान मर्रा (पाटन) में यह आयोजन संपन्न हुआ।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जनपद सदस्य मर्रा मती दीपमाला विजय जैन, सरपंच ग्राम पंचायत मर्रा  मुकेश देवांगन, उपसरपंच  सौरभ कामडे, खेल एवं युवा कल्याण विभाग के सहायक संचालक  विलियम लकड़ा, विकाखण्ड क्रीडा अधिकारी मती सकिला देवदास, नोडल अधिकारी पाटन  भरत लाल ताम्रकार,  भूपेन्द्र हिरवानी, मास्टर वेटनर दुर्ग  बी.आर. ने मां सरस्वती एवं हनुमान ज की छाया चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम की शुभारंभ किया।

प्रतियोगिता में रस्साकसी, फुगड़ी, गेड़ी, भौरा, लगड़ी दौड़, रस्सीकूद, संखली पुरूष/महिला आयु वर्ग 09 से 14 वर्ष, 14 से 19 वर्ष और 19 से 40 वर्ष के लिए 129 खिलाड़ियों ने भाग लिया। इस प्रतियोगिता के परिणाम महिला वर्ग से फुगड़ी में प्रथम भूमिका यादव पाटन, द्वितीय त्रिपाटी पटेल दुर्ग, गेड़ी में प्रथम भूमिका निर्मलकर पाटन, द्वितीय गितिका ठाकुर दुर्ग,

भौंरा में प्रथम नाजिमा परविन पाटन, द्वितीय गितिका ठाकुर दुर्ग, लगड़ी दौड़ में प्रथम जिज्ञासा यादव/प्रियंका पाटन, द्वितीय लक्ष्मी वर्मा/श्वेता धमधा, रस्सीकूद में प्रथम प्रियंका नेताम पाटन, द्वितीय डगेश्वरी धमधा, संखली में प्रथम हर्षिता एवं सार्थी दुर्ग, द्वितीय जान्हवी नेताम एवं सार्थी पाटन और रस्साकसी में प्रथम ओमकुमारी एवं सार्थी धमधा, काजल एवं सार्थी पाटन द्वितीय स्थान प्राप्त किये गये हैं।

इसी प्रकार पुरूष वर्ग से फुगड़ी में प्रथम निरज कुमार दुर्ग, द्वितीय सुरज यदु पाटन, गेड़ी में प्रथम करण कुमार दुर्ग, द्वितीय सुरज यादव धमधा, भौंरा में प्रथम नवीन कुमार पाटन, द्वितीय मोहित कुमार धमधा, लगड़ी दौड़ में प्रथम वैभव/युगलकिशोर दुर्ग, द्वितीय सुरज यदु/खुमान पाटन, रस्सीकूद में प्रथम संदीप धीवर धमधा, द्वितीय खुमान साहू पाटन,

संखली में प्रथम वैभव एवं सार्थी दुर्ग, द्वितीय देवा एवं सार्थी पाटन और रस्साकसी में प्रथम नितिन साहू एवं सार्थी दुर्ग, सूरज यदु एवं सार्थी पाटन द्वितीय स्थान प्राप्त किये गये। कार्यक्रम को सफल बनाने में  बाला राम साहू,  हेमन्त बघेल,  कोमल निर्मलकर,  नरेश साहू,  ईश्वरी देशमुख एवं सुर्जीत यादव आदि थे। कार्यक्रम का संचालन व्यायाम शिक्षक मर्रा  संतोष कुमार यादव और आभार प्रदर्शन खेल एवं युवा कल्याण विभाग  प्रदीप कुमार भुवाल ने किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button