ब्रेकिंग
अफीम की अवैध खेती पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का कड़ा रुख प्रशिक्षु न्यायाधीश लोकतंत्र के तीसरे स्तंभ के रूप में निभाएंगे महत्वपूर्ण भूमिका : मुख्यमंत्री श्री... बिजली उपभोक्ताओं की पीड़ा को दूर करेगी समाधान योजना : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय पटरीपार सिकोला भाटा सब्जी मार्केट में निगम की बड़ी कार्रवाई, नाली के ऊपर बने 35 से अधिक अवैध निर्माण... छत्तीसगढ़ में घरेलू एलपीजी गैस एवं डीजल-पेट्रोल का पर्याप्त स्टॉक, आपूर्ति व्यवस्था पर सतत निगरानी क... कबीरधाम में सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए शुरू होगी बड़ी मुहिम नगरपालिकाओं एवं त्रिस्तरीय पंचायतों के आम / उप निर्वाचन 2026 हेतु निर्वाचक नामावली कार्यक्रम जारी मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में छत्तीसगढ़ राजधानी क्षेत्र विकास प्राधिकरण (SCR) की पहली बैठक आयोजित प्रतिबंधित प्लास्टिक के खिलाफ निगम की सख्त कार्रवाई, कई दुकानों से डिस्पोजल गिलास व झिल्ली पन्नी जब्... राज्यपाल ने संत शदाराम साहिब भाषा भवन का किया शिलान्यास
छत्तीसगढ़

मध्यान्ह भोजन खाने से 70 बच्चे बीमार, भोजन में मिली छिपकली

छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले से एक बड़ी खबर सामने आई है, जहां मध्यान्ह भोजन खाने के बाद 70 बच्चों की तबीयत खराब हो गई। यह घटना विकासखंड कुसमी के गजाधरपुर-तुरीपानी स्थित प्राथमिक शाला में हुई, जहां बच्चों को दिए गए भोजन में छिपकली गिरने की लापरवाही उजागर हुई है।

अस्पताल में भर्ती, स्थिति सामान्य

भोजन करने के बाद बच्चों को उल्टी-दस्त और पेट दर्द की शिकायत हुई, जिसके बाद उन्हें कुसमी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। फिलहाल, सभी बच्चों की स्थिति सामान्य बताई जा रही है।

प्रशासन ने जांच के दिए निर्देश

घटना के बाद शिक्षा और स्वास्थ्य विभाग हरकत में आ गया है। प्रशासन ने मध्यान्ह भोजन की गुणवत्ता और लापरवाही की जांच के निर्देश दिए हैं। दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की संभावना है।

यह घटना मध्यान्ह भोजन योजना में लापरवाही को उजागर करती है और सवाल खड़े करती है कि बच्चों के स्वास्थ्य को लेकर इतनी बड़ी चूक आखिर कैसे हुई?

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button