ब्रेकिंग
अफीम की अवैध खेती पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का कड़ा रुख प्रशिक्षु न्यायाधीश लोकतंत्र के तीसरे स्तंभ के रूप में निभाएंगे महत्वपूर्ण भूमिका : मुख्यमंत्री श्री... बिजली उपभोक्ताओं की पीड़ा को दूर करेगी समाधान योजना : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय पटरीपार सिकोला भाटा सब्जी मार्केट में निगम की बड़ी कार्रवाई, नाली के ऊपर बने 35 से अधिक अवैध निर्माण... छत्तीसगढ़ में घरेलू एलपीजी गैस एवं डीजल-पेट्रोल का पर्याप्त स्टॉक, आपूर्ति व्यवस्था पर सतत निगरानी क... कबीरधाम में सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए शुरू होगी बड़ी मुहिम नगरपालिकाओं एवं त्रिस्तरीय पंचायतों के आम / उप निर्वाचन 2026 हेतु निर्वाचक नामावली कार्यक्रम जारी मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में छत्तीसगढ़ राजधानी क्षेत्र विकास प्राधिकरण (SCR) की पहली बैठक आयोजित प्रतिबंधित प्लास्टिक के खिलाफ निगम की सख्त कार्रवाई, कई दुकानों से डिस्पोजल गिलास व झिल्ली पन्नी जब्... राज्यपाल ने संत शदाराम साहिब भाषा भवन का किया शिलान्यास
दुर्ग

ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा गिरोह का भंडाफोड़: दुर्ग पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार, नगदी व मोबाइल सहित कई सामान जब्त

दुर्ग। ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा खेलने और खिलाने वाले गिरोह के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए दुर्ग पुलिस को एक बड़ी सफलता मिली है। वैशाली नगर थाना पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिनके पास से नगद राशि, मोबाइल, बाइक और अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण बरामद किए गए हैं।

पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र शुक्ला, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक  सुखनंदन राठौर एवं नगर पुलिस अधीक्षक  सत्य प्रकाश तिवारी के निर्देशन में सट्टा कारोबार पर लगाम लगाने के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में 10 अप्रैल 2025 को वैशाली नगर थाना प्रभारी के नेतृत्व में टीम गठित कर कार्यवाही की गई।

मुखबिर से सूचना मिली थी कि वैशाली नगर स्थित गुड चाय वर्मा डेयरी के पास एक व्यक्ति ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा खेलवा रहा है। तत्काल कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम मौके पर पहुंची और संदिग्ध को भागते हुए पकड़ लिया गया। पूछताछ में उसने अपना नाम फकरूउद्दीन उर्फ फक्कु (उम्र 39 वर्ष) निवासी वृंदा नगर, दुर्ग बताया।

पुलिस ने जब उसके मोबाइल की जांच की तो उसमें ऑनलाइन सट्टा खेलने और खिलाने के प्रमाण मिले। आरोपी के पास से 3 मोबाइल, फेडरल बैंक का एटीएम कार्ड, एक स्प्लेंडर बाइक और 11,100 रुपए नकद बरामद किए गए। जब्त सामग्री की कुल अनुमानित कीमत ₹1,08,100 आंकी गई है।

पूछताछ में आरोपी फकरूउद्दीन ने बताया कि वह पिछले दो वर्षों से अपने सहयोगी राहुल चौधरी (उम्र 34 वर्ष), निवासी मैत्री बिहार, रायपुर के साथ मिलकर सट्टा का नेटवर्क चला रहा था। आरोपी मोबाइल एप्स जैसे फोन-पे, HDFC, ICICI, और इंडसइंड बैंक ऐप के माध्यम से लाखों रुपये के लेन-देन करते थे।

पुलिस ने आरोपी के कथन के आधार पर राहुल चौधरी को भी रायपुर से गिरफ्तार कर लिया है। दोनों आरोपियों के खिलाफ थाना वैशाली नगर में अपराध क्रमांक 77/2025 के तहत छत्तीसगढ़ जुआ (प्रतिषेध) अधिनियम 2022 की धारा 7 के अंतर्गत मामला दर्ज कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button