ब्रेकिंग
अफीम की अवैध खेती पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का कड़ा रुख प्रशिक्षु न्यायाधीश लोकतंत्र के तीसरे स्तंभ के रूप में निभाएंगे महत्वपूर्ण भूमिका : मुख्यमंत्री श्री... बिजली उपभोक्ताओं की पीड़ा को दूर करेगी समाधान योजना : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय पटरीपार सिकोला भाटा सब्जी मार्केट में निगम की बड़ी कार्रवाई, नाली के ऊपर बने 35 से अधिक अवैध निर्माण... छत्तीसगढ़ में घरेलू एलपीजी गैस एवं डीजल-पेट्रोल का पर्याप्त स्टॉक, आपूर्ति व्यवस्था पर सतत निगरानी क... कबीरधाम में सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए शुरू होगी बड़ी मुहिम नगरपालिकाओं एवं त्रिस्तरीय पंचायतों के आम / उप निर्वाचन 2026 हेतु निर्वाचक नामावली कार्यक्रम जारी मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में छत्तीसगढ़ राजधानी क्षेत्र विकास प्राधिकरण (SCR) की पहली बैठक आयोजित प्रतिबंधित प्लास्टिक के खिलाफ निगम की सख्त कार्रवाई, कई दुकानों से डिस्पोजल गिलास व झिल्ली पन्नी जब्... राज्यपाल ने संत शदाराम साहिब भाषा भवन का किया शिलान्यास
बालोद

शादी की खुशियाँ बदली मातम में: भोजन के बाद बिगड़ी तबीयत, 15 वर्षीय बालिका की मौत, चार गंभीर

बालोद। छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में एक हृदय विदारक घटना सामने आई है, जहां एक शादी समारोह में भोजन करने के बाद एक ही परिवार के पांच सदस्य बीमार पड़ गए, जिनमें से 15 वर्षीय निप्पी रात्रे की इलाज के दौरान मौत हो गई। परिवार की दो बहनें और दो बुआ की हालत नाजुक बनी हुई है, जिन्हें रायपुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

जानकारी के अनुसार, यह दुखद घटना भिलाई के रिसाली भाटा क्षेत्र में हुई, जहां यह परिवार विवाह समारोह में शामिल हुआ था। कार्यक्रम में भोजन के बाद सभी ने सामान्य रूप से विदाई ली और बालोद लौटने लगे, लेकिन रास्ते में ही तबीयत बिगड़ने लगी। सभी को उल्टी, चक्कर और बेचैनी जैसी समस्याएं होने लगीं।

परिजनों ने तत्काल पीड़ितों को नजदीकी अस्पताल पहुंचाया, जहां से उन्हें रायपुर रेफर कर दिया गया। लेकिन इलाज के दौरान निप्पी रात्रे ने दम तोड़ दिया। अन्य चार की स्थिति चिंताजनक बनी हुई है।

घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस और स्वास्थ्य विभाग की टीम मौके पर पहुंची और भोजन में विषाक्तता (फूड पॉइज़निंग) की आशंका को लेकर जांच शुरू कर दी गई है। शादी समारोह में परोसे गए भोजन के सैंपल एकत्र किए गए हैं, जिनकी रिपोर्ट का इंतजार है।

निप्पी रात्रे की असमय मौत से पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई है। विवाह की खुशियों से भरे इस परिवार में अब गहरा मातम छा गया है। स्वास्थ्य विभाग की टीम स्थिति पर नजर बनाए हुए है और जांच के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि यह फूड पॉइज़निंग का मामला था या किसी अन्य कारण से तबीयत बिगड़ी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button