दुर्ग
हार्टफुलनेस योगाश्रम पहुंचे मुख्यमंत्री साय – योगगुरु से किया मुलाकात – मनोयोग में हुए शामिल

दुर्ग | मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज दुर्ग जिले के अमलेश्वर स्थित हार्टफुलनेस योगाश्रम में योगगुरु कमलेश डी पटेल से भेंट किया।
इस दौरान उन्होंने योगगुरु को शॉल भेंट कर आत्मीय स्वागत किया और योगा के संबंध में अंतरंग चर्चा की। मुख्यमंत्री साय यहां पर आयोजित मनोयोग कार्यक्रम में भी शामिल हुए और आधा घंटे तक आम नागरिकों के साथ मौन धारण किया।
इस अवसर पर संभाग आयुक्त एस.एन. राठौर, आईजी आर.जी. गर्ग, कलेक्टर अभिजीत सिंह, एस.पी. विजय अग्रवाल एवं अन्य अधिकारी और गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।














