छत्तीसगढ़
सार्वजनिक स्थल पर शराब का सेवन करने वालों के विरूद्ध की गयी कार्यवाही

भिलाई | विगत 02 दिवस में जिले में सार्वजनिक स्थानों पर अवैध रूप से शराब का सेवन करने वालों के विरूद्ध अभियान चलाया गया ।
इस अभियान के अन्तर्गत उतई में 3, जामुल 2, कुम्हारी 2. पद्मनाभपुर, भिलाई भट्टी एवं नेवई में एक-एक आरोपियों के विरुद्ध कार्यवाही की गयी ।
सभी आरोपियों के विरूद्ध आबकारी एक्ट के अन्तर्गत कार्यवाही कर, मामला न्यायालय में पेश किया गया है।














