ब्रेकिंग
अफीम की अवैध खेती पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का कड़ा रुख प्रशिक्षु न्यायाधीश लोकतंत्र के तीसरे स्तंभ के रूप में निभाएंगे महत्वपूर्ण भूमिका : मुख्यमंत्री श्री... बिजली उपभोक्ताओं की पीड़ा को दूर करेगी समाधान योजना : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय पटरीपार सिकोला भाटा सब्जी मार्केट में निगम की बड़ी कार्रवाई, नाली के ऊपर बने 35 से अधिक अवैध निर्माण... छत्तीसगढ़ में घरेलू एलपीजी गैस एवं डीजल-पेट्रोल का पर्याप्त स्टॉक, आपूर्ति व्यवस्था पर सतत निगरानी क... कबीरधाम में सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए शुरू होगी बड़ी मुहिम नगरपालिकाओं एवं त्रिस्तरीय पंचायतों के आम / उप निर्वाचन 2026 हेतु निर्वाचक नामावली कार्यक्रम जारी मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में छत्तीसगढ़ राजधानी क्षेत्र विकास प्राधिकरण (SCR) की पहली बैठक आयोजित प्रतिबंधित प्लास्टिक के खिलाफ निगम की सख्त कार्रवाई, कई दुकानों से डिस्पोजल गिलास व झिल्ली पन्नी जब्... राज्यपाल ने संत शदाराम साहिब भाषा भवन का किया शिलान्यास
बालोद

शिक्षिका की मौत निकली रची गई साजिश, हादसे के पीछे पति का हाथ!

बालोद। मोहला विकासखंड में पदस्थ एक शिक्षिका की दो महीने पहले हुई कथित सड़क दुर्घटना अब हत्या में बदल गई है। 22 मार्च को शेरपार हायर सेकंडरी स्कूल में पदस्थ शिक्षिका बरखा वासनिक की दुर्ग स्थित घर लौटते वक्त एक अज्ञात वाहन की चपेट में आकर मौत हो गई थी। घटना स्थल पर ही शिक्षिका ने दम तोड़ दिया था, जबकि साथ में मौजूद प्यून गंभीर रूप से घायल हो गई थी।

पहले यह एक सामान्य सड़क हादसा माना गया, लेकिन मृतका के परिजनों के संदेह के आधार पर पुलिस ने मामले की गहराई से जांच शुरू की। जांच के दौरान सामने आया कि यह कोई सामान्य दुर्घटना नहीं थी, बल्कि एक पूर्व नियोजित हत्या थी, जिसके पीछे खुद महिला का पति शिशपाल वासनिक निकला।

सूत्रों के अनुसार, बरखा और उसके पति शिशपाल के बीच लंबे समय से रिश्तों में तनाव चल रहा था। कई बार समझौते की कोशिशें की गईं लेकिन वे सफल नहीं हुईं। इसी के चलते बरखा अपने मायके दुर्ग में रहने लगी थी। पत्नी का अलग रहना शिशपाल को नागवार गुजरा और उसने उसकी हत्या की योजना रच डाली।

पुलिस जांच में यह सामने आया कि शिशपाल ने बरखा के आने-जाने की समय-सारिणी पर निगाह रखी और 22 मार्च को दल्लीराजहरा थाना क्षेत्र के हितेकसा गांव के पास सुनसान इलाके में पहले उसे अपनी ही गाड़ी से कुचला। जब देखा कि वह अभी जिंदा है, तो उसने पास पड़ी रॉड से ताबड़तोड़ वार कर उसे मौत के घाट उतार दिया।

शॉकिंग खुलासे के बाद पुलिस ने शिशपाल और उसके एक साथी को गिरफ्तार कर लिया है। आज पुलिस पूरे घटनाक्रम का सिलसिलेवार खुलासा मीडिया के समक्ष करने जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button