ब्रेकिंग
अफीम की अवैध खेती पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का कड़ा रुख प्रशिक्षु न्यायाधीश लोकतंत्र के तीसरे स्तंभ के रूप में निभाएंगे महत्वपूर्ण भूमिका : मुख्यमंत्री श्री... बिजली उपभोक्ताओं की पीड़ा को दूर करेगी समाधान योजना : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय पटरीपार सिकोला भाटा सब्जी मार्केट में निगम की बड़ी कार्रवाई, नाली के ऊपर बने 35 से अधिक अवैध निर्माण... छत्तीसगढ़ में घरेलू एलपीजी गैस एवं डीजल-पेट्रोल का पर्याप्त स्टॉक, आपूर्ति व्यवस्था पर सतत निगरानी क... कबीरधाम में सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए शुरू होगी बड़ी मुहिम नगरपालिकाओं एवं त्रिस्तरीय पंचायतों के आम / उप निर्वाचन 2026 हेतु निर्वाचक नामावली कार्यक्रम जारी मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में छत्तीसगढ़ राजधानी क्षेत्र विकास प्राधिकरण (SCR) की पहली बैठक आयोजित प्रतिबंधित प्लास्टिक के खिलाफ निगम की सख्त कार्रवाई, कई दुकानों से डिस्पोजल गिलास व झिल्ली पन्नी जब्... राज्यपाल ने संत शदाराम साहिब भाषा भवन का किया शिलान्यास
दुर्ग

शासकीय कार्य में बाधा उत्पन्न कर निगम के कर्मचारियों के साथ गाली गलौज व पत्थर से हमला करने की कोशिश करने वालों को किया गया गिरफ्तार

भिलाई |  प्रार्थी मदन मोहन तिवारी उम्र 61 वर्ष नगर निगम जोन 2 कार्यालय वैशाली नगर ने लिखित आवेदन प्रस्तुत कर रिपोर्ट दर्ज कराया कि नगर पालिक निगम भिलाई के वार्ड क्र0-14 शांति नगर मे थाना वैशाली नगर के भवन निर्माण हेतु शासकीय भूमि खसरा क्र0-7941/1 रकबा 1.260 है आबंटित हुआ है|

जिसमें राजस्व निरीक्षक कोहका के प्रतिवेदनानुसार 56000 वर्ग फीट की भूमि में कुछ लोगो के द्वारा बाउण्ड्रीवाल/शेड निर्माण/मकान/गार्डन/तार फेसिंग कर अवैध कब्जा किया गया था जिसे हटाने हेतु अतिरिक्त तहसीलदार भिलाई नगर के ज्ञापन के अनुसार कब्जाधारियों को शासकीय जमीन में किये गये कब्जा हटाने पूर्व में 03 बार सूचित करने के उपरांत भी अवैध कब्जा नहीं हटाने से दिनांक 02.06.2025 को पुलिस बल, जोन-02 राजस्व के संयुक्त अमला की उपस्थिति में कार्यवाही किया गया।

उक्त कार्यवाही के दौरान देवेन्द्र विश्वकर्मा के मकान में निवासरत् किरायेदार  सलीना एवं सदरूद्दीन अंसारी द्वारा बेदखली कार्यवाही के दौरान निगम कर्मचारियों को गाली गलौज कर, पत्थर तथा डण्डा से हमला करने की कोशिश की गई । रिपोर्ट पर थाना वैशाली नगर में अप0क्र0-161/2025 धारा 296, 221, 132 बीएनएस का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

मामले की  विवेचना के दौरान थाना वैशाली नगर पुलिस टीम द्वारा आरोपियां सलीना एवं आरोपी सदरूद्दीन अंसारी को पकड़़कर थाना लाया गया। पूछताछ करने पर अपना जुर्म स्वीकार किया गया ।  सलीना एवं सदरूउद्दीन अंसारी निवासी शांति नगर भिलाई को धारा 41(1)(बी) जा.फौ के तहत कार्यवाही कर जेल भेजा गया है।

उपरोक्त कार्यवाही में थाना वैशाली नगर पुलिस टीम की सराहनीय भूमिका रही।

गिरफ्तार आरोपी-  1- सलीना  2- सदरूउद्दीन अंसारी   निवासी शांति नगर भिलाई

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button