दुर्ग
चेम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के पदाधिकारियों ने दुर्ग SP से की मुलाकात, इंदिरा मार्केट में बढ़ती आपराधिक घटनाओं पर जताई चिंता

दुर्ग | छत्तीसगढ़ चेम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज दुर्ग जिला इकाई के पदाधिकारियों ने दुर्ग पुलिस अधीक्षक विजय अग्रवाल मुलाकात किये|
चेम्बर के पदाधिकारियों,एवम इंदिरा मार्केट के व्यपारी गण ने दुर्ग sp विजय अग्रवाल जी से मुलाकात कर ,इंदिरा मार्किट में विगत दिनों दुकान में चोरी के प्रयास किया गया था शटर के ताले तोड़े गए थे एवम रात को असमाजिक तत्व का जमावड़ा अन्य विषयों पर विस्तार से चर्चा किया गया था ,जिसे दुर्ग sp ने गंभीरता पूर्वक उसे निराकरण का आश्वासन दिये|
प्रमुख रूप से चेम्बर के प्रदेश उपाध्यक्ष अशोक राठी , प्रदेश मंत्री दीपक चोपड़ा, दुर्ग जिला अध्यक्ष अनूप गटागट, इंदिरा मार्केट संघ के अध्यक्ष दिलीप बाकलीवाल, सचिव बहादुर अली थरानी, विनायक नातू,मेहंदी भाई समनानी, मुरली सचदेव, शम्भव जैन, ca आनंद जैन उपस्थित थे|















