ब्रेकिंग
छत्तीसगढ़ में घरेलू एलपीजी गैस एवं डीजल-पेट्रोल का पर्याप्त स्टॉक, आपूर्ति व्यवस्था पर सतत निगरानी क... कबीरधाम में सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए शुरू होगी बड़ी मुहिम नगरपालिकाओं एवं त्रिस्तरीय पंचायतों के आम / उप निर्वाचन 2026 हेतु निर्वाचक नामावली कार्यक्रम जारी मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में छत्तीसगढ़ राजधानी क्षेत्र विकास प्राधिकरण (SCR) की पहली बैठक आयोजित प्रतिबंधित प्लास्टिक के खिलाफ निगम की सख्त कार्रवाई, कई दुकानों से डिस्पोजल गिलास व झिल्ली पन्नी जब्... राज्यपाल ने संत शदाराम साहिब भाषा भवन का किया शिलान्यास राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के अपमान पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने लिखा ममता बनर्जी को कड़ा पत्र प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना में छत्तीसगढ़ देश में अव्वल ईश्वर की अनुपम कृति हैं महिलाएं : उप मुख्यमंत्री अरुण साव 4.24 करोड़ के विज्ञापन पर घमासान, भूपेश सरकार के फैसले की जांच के संकेत
गरियाबंद

पत्रकारों पर हमले के चार आरोपी चंद घंटों में गिरफ्तार, पुलिस ने रायपुर से घेराबंदी कर दबोचा

गरियाबंद  | गरियाबंद जिले के थाना राजिम क्षेत्र अंतर्गत पत्रकार प्रार्थी नेमीचंद बंजारे और उनके साथी पत्रकार जितेन्द्र सिन्हा, शेख इमरान, थानेश्वर साहु, आदी चक्रधारी के साथ मारपीट और झगड़े की सूचना पर राजिम पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए महज कुछ ही घंटों में चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

घटना की सूचना पर आरोपियों के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 296, 115(2), 351(3), 3(5) के तहत मामला दर्ज कर विवेचना प्रारंभ की गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ अधिकारियों ने थाना प्रभारी राजिम को आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु निर्देशित किया।

पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए एक विशेष टीम गठित की, जिसने आरोपियों की तलाश शुरू की। इसी दौरान जानकारी मिली कि आरोपी रायपुर की ओर भाग रहे हैं, जिस पर टीम तत्काल रवाना होकर रायपुर में घेराबंदी करते हुए सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार आरोपी इस प्रकार हैं:

  • उत्तम भारती पिता स्व. आशाराम भारती, उम्र 22 वर्ष
  • मयंक सोनवानी पिता स्व. देवनाथ सोनवानी, उम्र 19 वर्ष
  • चंद्रभान बंजारे उर्फ भानु पिता ईतवारी राम, उम्र 27 वर्ष, निवासी पितईबंद थाना राजिम
  • शशांक गरड उर्फ शानु रॉव पिता दानी राम रॉव, उम्र 23 वर्ष, निवासी चंगोराभाठा रायपुर थाना डी.डी. नगर

पुलिस द्वारा चारों आरोपियों पर पृथक से प्रतिबंधात्मक कार्यवाही भी की जा रही है। इस त्वरित कार्रवाई से पत्रकार जगत एवं आम नागरिकों ने पुलिस की तत्परता की सराहना की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button