ब्रेकिंग
अफीम की अवैध खेती पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का कड़ा रुख प्रशिक्षु न्यायाधीश लोकतंत्र के तीसरे स्तंभ के रूप में निभाएंगे महत्वपूर्ण भूमिका : मुख्यमंत्री श्री... बिजली उपभोक्ताओं की पीड़ा को दूर करेगी समाधान योजना : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय पटरीपार सिकोला भाटा सब्जी मार्केट में निगम की बड़ी कार्रवाई, नाली के ऊपर बने 35 से अधिक अवैध निर्माण... छत्तीसगढ़ में घरेलू एलपीजी गैस एवं डीजल-पेट्रोल का पर्याप्त स्टॉक, आपूर्ति व्यवस्था पर सतत निगरानी क... कबीरधाम में सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए शुरू होगी बड़ी मुहिम नगरपालिकाओं एवं त्रिस्तरीय पंचायतों के आम / उप निर्वाचन 2026 हेतु निर्वाचक नामावली कार्यक्रम जारी मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में छत्तीसगढ़ राजधानी क्षेत्र विकास प्राधिकरण (SCR) की पहली बैठक आयोजित प्रतिबंधित प्लास्टिक के खिलाफ निगम की सख्त कार्रवाई, कई दुकानों से डिस्पोजल गिलास व झिल्ली पन्नी जब्... राज्यपाल ने संत शदाराम साहिब भाषा भवन का किया शिलान्यास
देश

क्रैश के बाद सब खत्म… मगर बचा एक! एअर इंडिया हादसे से निकली ज़िंदा उम्मीद

अहमदाबाद। गुरुवार को गुजरात के अहमदाबाद से लंदन के गैटविक जा रही एअर इंडिया की फ्लाइट AI-171 टेकऑफ के कुछ ही सेकंड बाद भीषण हादसे का शिकार हो गई। बोइंग 787 ड्रीमलाइनर विमान के क्रैश होने से 204 यात्रियों की मौत की पुष्टि हो चुकी है, जबकि कई अन्य अब भी लापता हैं। इस भयावह त्रासदी के बीच एक चमत्कारिक जीवन बचा — और वह हैं 40 वर्षीय विश्वास कुमार रमेश, जो इस विमान हादसे के इकलौते जीवित यात्री हैं।

हादसे की कहानी विश्वास की जुबानी:
विश्वास ने बताया, “टेकऑफ के बाद एक जोरदार धमाका हुआ। सब कुछ जल रहा था, लोग चीख रहे थे। मैं किसी तरह बाहर निकला और फिर बेहोश हो गया। जब होश आया, तो मैं अस्पताल में था।”
वे फ्लाइट में सीट 11A पर बैठे थे, जबकि उनके भाई अजय कुमार रमेश किसी दूसरी कतार में थे। अब भी अजय की कोई खबर नहीं है।
“मैं बस यही कह रहा हूँ – कृपया मेरे भाई को ढूंढिए,” – अस्पताल में भर्ती विश्वास की आवाज़ टूट रही है, पर उम्मीद अब भी ज़िंदा है।

घटनास्थल का मंजर भयावह:
विमान एक मेडिकल कॉलेज के हॉस्टल मेस से टकराया, जिससे वहाँ लंच कर रहे कई मेडिकल स्टूडेंट्स भी हताहत हुए। जगह-जगह विमान के टुकड़े, जलती इमारतें और घायल लोगों की चीखें इस भीषण हादसे की गवाही दे रही थीं।

लंदन में रहते हैं विश्वास कुमार:
विश्वास कुमार पिछले 20 साल से लंदन में रह रहे हैं। वे भारत में अपने परिवार से मिलने आए थे और भाई के साथ वापस लौट रहे थे। अब वे अहमदाबाद सिविल अस्पताल में भर्ती हैं। आंखों, सीने और पैरों में गंभीर चोटें हैं, लेकिन वे जीवित हैं — यह किसी चमत्कार से कम नहीं।

पुलिस और बचाव दल की टीमें मौके पर हैं। मृतकों की पहचान जारी है और हादसे की जांच के आदेश दिए गए हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button