ब्रेकिंग
छत्तीसगढ़ में घरेलू एलपीजी गैस एवं डीजल-पेट्रोल का पर्याप्त स्टॉक, आपूर्ति व्यवस्था पर सतत निगरानी क... कबीरधाम में सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए शुरू होगी बड़ी मुहिम नगरपालिकाओं एवं त्रिस्तरीय पंचायतों के आम / उप निर्वाचन 2026 हेतु निर्वाचक नामावली कार्यक्रम जारी मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में छत्तीसगढ़ राजधानी क्षेत्र विकास प्राधिकरण (SCR) की पहली बैठक आयोजित प्रतिबंधित प्लास्टिक के खिलाफ निगम की सख्त कार्रवाई, कई दुकानों से डिस्पोजल गिलास व झिल्ली पन्नी जब्... राज्यपाल ने संत शदाराम साहिब भाषा भवन का किया शिलान्यास राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के अपमान पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने लिखा ममता बनर्जी को कड़ा पत्र प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना में छत्तीसगढ़ देश में अव्वल ईश्वर की अनुपम कृति हैं महिलाएं : उप मुख्यमंत्री अरुण साव 4.24 करोड़ के विज्ञापन पर घमासान, भूपेश सरकार के फैसले की जांच के संकेत
बिलासपुर

आकाशीय बिजली ने छीनी मासूम की ज़िंदगी: क्रिकेट खेलते वक्त बिजली गिरने से 13 वर्षीय बालक की मौत, दो घायल

बिलासपुर। जिले के सिरगिट्टी थाना क्षेत्र में रविवार को एक दर्दनाक हादसे ने पूरे इलाके को सदमे में डाल दिया। बन्नाक चौक इलाके में क्रिकेट खेल रहे बच्चों पर अचानक आकाशीय बिजली गिरने से 13 वर्षीय बालक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद क्षेत्र में मातम छा गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, मृतक बालक अभिषेक अपने दोस्तों के साथ दोपहर को बन्नाक चौक मैदान में क्रिकेट खेल रहा था। इस दौरान अचानक मौसम ने करवट ली, तेज बारिश के साथ बादल गरजने लगे। बारिश से बचने के लिए सभी बच्चे मैदान के पास स्थित एक पेड़ के नीचे शरण लेने दौड़े। उसी समय जोरदार गर्जना के साथ बिजली गिरी, जो सीधे बच्चों के पास आकर गिरी।

इस हादसे में अभिषेक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य बच्चे बुरी तरह झुलस गए। दोनों घायलों को तत्काल इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। वहीं, परिजन और स्थानीय लोग इस घटना से गहरे आघात में हैं। पूरे इलाके में शोक का माहौल है।

मौसम विभाग ने पुनः चेतावनी जारी करते हुए नागरिकों से अपील की है कि खराब मौसम और आकाशीय बिजली के समय सुरक्षित स्थानों पर रहें और खुले मैदानों व पेड़ों के नीचे जाने से बचें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button